100 करोड़ी बनने से कुछ ही दूर ‘दृश्यम 3’

सिनेमाघरों में साउथ की फिल्मों ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ का दबदबा है। दोनों ही फिल्मों को दर्शक प्यार दे रहे हैं। दर्शकों को इन फिल्मों की कहानी और कलाकारों का अभिनय पसंद आ रहा है। ये फिल्में बॉलीवुड की फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। मलयालम के अभिनेता मोहनलाल की अदाकारी वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज का आज दसवां दिन है। यह फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।कल इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 3.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल…

सीतापुर:बरेठी में गोमती नदी पर बनने वाले पुल का हुआ शिलान्यास, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

।मिश्रित सीतापुर / ग्राम पंचायत बरेठी में आज सेतु निगम द्वारा गोमती नदी पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित पुल का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों , भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पुल निर्माण की शुरुआत को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राम कृष्ण भार्गव , सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी , पूर्व जिला महामंत्री रोहित सिंह चौहान , भास्कर मिश्रा , रीमगढ चीनी मिल के चेयर मैन रामगोपाल अवस्थी…

लखीमपुर खीरी : सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, बोले नियम तोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएं जाने व यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक का संयोजन, संचालन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (तृतीय) के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार यादव, एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं बल्कि जनजीवन की सुरक्षा का विषय…

बरेली: बरसेर के समीप डंपर ने ठेले को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार बरसेर के उदेश वर्मा चाट व चाऊमीन का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है आज दिन शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे अपना ठेला लेकर जब बगिया की तरफ जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उनके ठेले को टक्कर मार दी जिससे ठेला खाई में जा गिरा और उदेश वर्मा के गंभीर चोटें आई है डंपर इतनी तेज रफ्तार से था कि चाऊमीन का ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया उदेश के मुंह व हाथ पैरों में चोटें…

जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मचा हड़कंप।

शाहगंज- जौनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका नगर के एक ड्रेसेज की दुकान पर काम करती थी। परिजनों एवं आसपास के लोगों के अनुसार युवती पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रही थी। घटना की सूचना पर आसपास…

सीतापुर:अधिक मास में 84 कोसीय का जत्था मिश्रित पहुंचा, संतों , महंतो ने किया पंचकोसी परिक्रमा एक ही दिन में पूरे

मिश्रित-सीतापुर / अधिक मास के पावन अवसर पर धर्म एवं आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है । भगवत आराधना आश्रम जानकी कुंड के महंत श्री श्री 108 गोविन्द दास जी महाराज के तत्वाधान में संचालित 84 कोसीय परिक्रमा यात्रा अपने दस पड़ाव पूर्ण करते हुए सुक्रवार को कस्बा मिश्रित पहुंच गई। यात्रा के नगर आगमन पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने संत-महंतों का भव्य स्वागत किया । महर्षि दधीचि की तपो भूमि माने जाने वाले मिश्रित क्षेत्र में पहुंचने के बाद । धार्मिक जयघोष और भजन-कीर्तन के…

पीलीभीत: ब्रेकिंग न्यूज़-पुलिस की बड़ी कामयाबी, कपड़ा व्यापारी हत्या कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: गुरुवार को कस्बा बिलसंडा में कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता पुत्र श्री कृष्ण गुप्ता की जिन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।उन बदमाशों में से तीन बदमाशों को पुलिस ने दूसरे दिन ही खोज निकाला था।वहीं शनिवार की सुबहफरार आरोपी तथा पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी तथा पुलिस ने उसे धरदबोचा। इस मुठभेड़ में एक दीवान के भी गोली लगी और वह भी घायल हो गया। बताया जाता है कि इस मुख्य आरोपी का नाम लकी मौर्य है तथा यह…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पांच साल से अधिक पुराने वादों एवं अन्य राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों को जून माह तक अनिवार्य रूप से निस्तारित किए जाने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश जिलाधिकारी ने अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई करने के दिए निर्देश उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को नियमित रूप से कोर्ट में बैठने तथा मुकदमों की नियमित रूप से सुनवाई करते हुए निस्तारण किए जाने के दिए निर्देश प्रयागराज 29 मई। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को संगम सभागार में अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ बैठक कर…

प्रयागराज में जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के नेतृत्व में जनपद स्तर पर गठित टॉस्क फोर्स टीम द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए वाहनों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया

प्रयागराज: जनपद प्रयागराज में जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के नेतृत्व में जनपद स्तर पर गठित टॉस्क फोर्स टीम द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए वाहनों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें सभी तहसील स्तरों पर उप जिलाधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त, परिवहन विभाग व खनन विभाग के द्वारा दिनांक 24.05.2026 से 27.05.2026 तक कुल 119 अवैध खनन स्थलों पर जांच / छापेमारी की गयी, जिसमें पाये गये 09 अवैध खनन स्थलों पर अवैध खनन में संलिप्त वाहनों एवं अवैध खननकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही…

प्रयागराज: पुलिस उपायुक्त सागर जैन का हुआ ट्रांसफर दिनांक- 29.05.2026

प्रयागराज,पुलिस उपायुक्त सागर जैन का हुआ ट्रांसफर दिनांक- 29.05.2026 श्री सागर जैन (IPS), पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज को पुलिस उपायुक्त अपराध/साइबर अपराध पद पर नियुक्त किया गया है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

लखीमपुर खीरी : डीएम ने ली जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक, दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जिले में स्वरोजगार योजनाओं को गति देने, बैंकिंग कार्यों की समीक्षा तथा हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बैंकों की प्रगति, लंबित प्रकरणों एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में डीएम ने कहा कि बैंकर्स पूर्ण मनोयोग एवं संवेदनशीलता…

लखीमपुर खीरी : बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर डीएम ने ली बैठक, दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) उप्र संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026-27 को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से 31 मई को होने वाली परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4445 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक का…

बागपत में रिश्वत लेते पकड़े गए जिला पूर्ति अधिकारी, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बागपत:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने उन्हें पूर्ति विभाग के कार्यालय से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें बागपत कोतवाली ले गई, जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता नरेंद्र नाम के राशन डीलर…

फर्रुखाबाद: अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक को बंधक बनाकर पीटा, हिस्ट्रीशीटर समेत 8 पर आरोप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 जनपद के जहानगंज थाना क्षेत्र में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने हिस्ट्रीशीटर समेत आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम ककरैया निवासी टिंकू पुत्र संजेश अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में रूनी निवासी अभय प्रताप पुत्र रामसेवक ने बोलेरो गाड़ी…

फर्रुखाबाद में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई वाहनों पर कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर के निर्देशन में जनपद में उपखनिज के अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। खनन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23 मई 2026 की रात से 24 मई 2026 की सुबह तक थाना कादरी गेट, थाना राजेपुर, थाना कमालगंज एवं चौकी सरह कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान…

फर्रुखाबाद:गुप्ता खाद भण्डार अमृतपुर एवं शालू कृषि सेवा केन्द्र का लाइसेंस निलंबित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 जनपद में उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अनियमित बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जनपद में गठित उर्वरक निगरानी समिति द्वारा तहसील अमृतपुर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर मेसर्स गुप्ता खाद भण्डार अमृतपुर एवं शालू कृषि सेवा केन्द्र अमृतपुर के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं विकास…

फर्रुखाबाद में अवैध शराब के खिलाफ चला विशेष अभियान, आबकारी विभाग ने की दुकानों की औचक जांच

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देशानुसार जनपद फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी श्री जी०पी० गुप्ता ने आबकारी विभाग की टीम के साथ विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया।…

फर्रुखाबाद में नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 जनपद की जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय NCORD समिति एवं “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के अंतर्गत त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक भारत सरकार के बाल संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में संपन्न हुई, जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में समाज कल्याण विभाग, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, अभियोजन विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, वन विभाग तथा कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।…

फर्रुखाबाद:नवाबगंज थाना क्षेत्र की अभियुक्ता को आजीवन कारावास, 70 हजार रुपये का अर्थदंड।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे प्रभावी पैरवी अभियान के तहत थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक मामले में अभियुक्ता को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज में वर्ष 2023 में अभियुक्ता ममता पत्नी रमेश निवासी ग्राम वीरपुर के विरुद्ध मु0अ0सं0 293/2023, वाद संख्या 95/2024, धारा 326 व 382 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना पूर्ण कर पुलिस द्वारा अभियुक्ता के विरुद्ध न्यायालय…

फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी से की शादी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के साथ विवाह कर लिया है। दोनों की शादी हिमाचल प्रदेश के सोलन में संपन्न हुई, जिसकी चर्चा अब राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में तेजी से हो रही है। जानकारी के अनुसार, मोनिका यादव का पहले अपने पति धर्मेंद्र यादव से तलाक हो चुका था। वहीं गौरव चौधरी भी अपनी जर्मन पत्नी से तलाक ले चुके हैं। गौरव चौधरी पहले जर्मनी में बिजनेस मैन के रूप में कार्य…