फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने एवं अश्लील गाने गाने वाले एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना मऊदरवाजा की…
Day: May 12, 2026
फर्रुखाबाद: सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त हुए डीएम, 15 दिन में स्पीड ब्रेकर व स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष Rajput ने बताया कि अप्रैल 2026 में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 11.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि मृतकों की संख्या में 26.31 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं क्रमिक…
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा क्षेत्र के विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने छात्रों को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता ली जा सकती है। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090,…
फर्रुखाबाद:शहर कोतवाली पुलिस ने तमंचा और कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गश्त और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 मई 2026 को कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग…
फर्रुखाबाद:चाचूपुर जटपुरा कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, राजेपुर पुलिस की कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 थाना राजेपुर पुलिस ने चाचूपुर जटपुरा कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों पर पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 67/2026 से संबंधित अभियुक्त विकास पुत्र बृह्मपाल एवं कश्मीर पुत्र रामगुलाम निवासी ग्राम चाचूपुर जटपुरा थाना Rajepur को…
फर्रुखाबाद: जनगणना 2027 जनपद न्यायाधीश ने की स्व-गणना, नागरिकों से सहभागिता की अपील
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 जनपद न्यायाधीश महोदय, फर्रुखाबाद ने मंगलवार को स्वयं स्व-गणना (Self Enumeration) कर जनगणना 2027 अभियान का शुभारंभ करते हुए जनपदवासियों को महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया 7 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है और नागरिकों को 21 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी भरने की सुविधा दी गई है।उन्होंने बताया कि इच्छुक नागरिक भारत सरकार के आधिकारिक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन, लैपटॉप अथवा कंप्यूटर का उपयोग कर अपनी जानकारी…
फर्रुखाबाद: गेहूँ उठान में लापरवाही पर डीएम सख्त, जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जनपद में संचालित गेहूँ खरीद कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गेहूँ खरीद की प्रगति, उठान की स्थिति तथा क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अब तक कुल 5502 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की जा चुकी है, जबकि इसके सापेक्ष केवल 1485 मीट्रिक टन गेहूँ का ही उठान हो सका…
फर्रुखाबाद:अमृतपुर क्षेत्र में सांसद मुकेश राजपूत ने किया अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 जनपद के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने आज विधायक सुशील शाक्य के साथ ग्राम आसमपुर एवं बलीपट्टी रानी गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं राज्य वित्त योजना के अंतर्गत नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। अन्नपूर्णा भवन के निर्माण से ग्रामीणों…
लखीमपुर खीरी : अतिक्रमण पर डीएम का सख्त एक्शन, अफसरों को दिए कब्जामुक्ति के निर्देश
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जिले में सार्वजनिक भूमि और चकरोडों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को तहसील धौरहरा की ग्रामसभा जटपुरवा पहुंचकर चकरोड अतिक्रमण प्रकरण की जमीनी हकीकत परखी। राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे डीएम ने अभिलेखों और नक्शे का परीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल कब्जामुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने साफ कहा कि सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने…
सीकर :कमूल एनजीओ द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु संपूर्ण भारत में “परिंडे बांधों ई प्रमाण पत्र पाओ” पहल की शुरूआत
सीकर : कमलादेवी जनसेवा संस्थान रजि. सीकर द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु परिंडे बांधों परिंदे बचाओ की पहल लगातार जारी है । संस्थान द्वारा तेज गर्मियों में बेजुबान पक्षियों एवं जानवरों के पानी पीने के लिए परिंडे बांधों ई प्रमाण पत्र पाओ पहल की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत जो भी व्यक्ति अपने आप पास पक्षियों एवं बेसहारा जानवरों के पानी पीने हेतू परिंडे लगाएगा उसे संस्थान द्वारा ई प्रमाण पत्र दिया जाएगा । इसके लिए लगाएं गए परिंडे के साथ सेल्फी या वीडियो लेकर…
फर्रुखाबाद:-पुलिस की कड़ी निगरानी में चाचूपुर पहुंचे सपाई, नामित सदस्यों को ही जाने की अनुमति मिली
फर्रुखाबाद:- जनपद के चाचूपुर जटपुरा में विगत दिनों एक युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था और उसके बाद पुलिस और ग्रामीणों में हिंसक झड़प हुई थी जिसमें पुलिस कर्मियों सहित कई ग्रामीण भी घायल हुए थे, उपरोक्त घटनाक्रम के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि उपरोक्त घटना का भौतिक सत्यापन करने एवं पीड़ित शोक संतृप्त परिवार से मिलने हेतु पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रतिनिधि मण्डल नियुक्त कर भेजने का…
फर्रुखाबाद:डूबते युवक को बचाने से पहले पैसों की मांग का आरोप, मौत के बाद भी चलता रहा सौदेबाजी का खेल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पांचालघाट पर सोमवार को एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। फिरोजाबाद जनपद के नगला हरि निवासी 21 वर्षीय नितिन पुत्र ओमकार अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने पांचालघाट आया था, लेकिन यह यात्रा उसकी जिंदगी की आखिरी यात्रा साबित हुई। बताया गया कि स्नान के दौरान नितिन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके दोस्तों ने शोर मचाया और घाट पर मौजूद…
फर्रुखाबाद:विदेशी मुद्रा बचाने की अपील पर उठे सवाल, चुनावी खर्च और सरकारी नीतियों पर जनता ने जताई नाराजगी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 देश में विदेशी मुद्रा बचाने को लेकर सरकार और नेताओं द्वारा आम नागरिकों से की जा रही अपीलों पर अब सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया और जनचर्चाओं में लोगों ने आरोप लगाया है कि चुनाव समाप्त होने के बाद अचानक जनता को पेट्रोल, डीजल, सोना, विदेशी सामान और अन्य आयातित वस्तुओं के कम उपयोग की सलाह दी जा रही है, जबकि चुनावी रैलियों और प्रचार के दौरान बड़े पैमाने पर संसाधनों की बर्बादी हुई।लोगों का कहना है कि सरकार ने अमेरिका के…
प्रयागराज :जोन-गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ,थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फाफामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-23/2026 धारा-90(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सतेन्द्र पटेल पुत्र उमेश कुमार पटेल निवासी ग्राम विरसिंहपुर सराय भारत थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-11.05.2026 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत सुमेरी का पूरा मोड़ के पास से…
प्रयागराज: राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) ने इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांग जन हेतु नवनिर्मित अनुभव वीथिका का भ्रमण कर किया अवलोकन
माननीय मंत्री जी ने विद्यालयीय छात्र-छात्राओं से वार्तालाप कर अपने अनुभव साझा किए मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के कल्याण व उनको सशक्त बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांग वर्ग को एक विशेष स्थान देने हेतु मंडलायुक्त का यह प्रयास सराहनीय प्रयागराज 11 मई 2026 इलाहाबाद संग्रहालय में सोमवार को श्री नरेंद्र कश्यप, माननीय राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार ) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश का आगमन हुआ। उन्होंने इलाहाबाद संग्रहालय में दिव्यांग जन हेतु नवनिर्मित अनुभव वीथिका का भ्रमण…
प्रयागराज :स्व-गणना अभियान के क्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में माननीय मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा, न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह, न्यायमूर्ति एम.सी. त्रिपाठी एवं न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन द्वारा स्व-गणना की गई एवं इसी दौरान सभी को स्व-गणना करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी, जिलाधिकारी / प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रयागराज, नगर आयुक्त / अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रयागराज, अपर नगर आयुक्त / नगर जनगणना अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (एफ/आर) / जिला जनगणना अधिकारी प्रयागराज की उपस्थिति रही एवं आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी प्रदेशवासियों से अपील की गई कि वे स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर स्व-गणना कर सकते हैं तथा स्व-गणना उपरांत प्राप्त SEID को सुरक्षित रखें एवं प्रगणक के घर आने पर उनसे साझा करें। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज…
फर्रुखाबाद:डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने किया नेकपुर खुर्द गौशाला का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 जनपद में संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। सोमवार को जिलाधिकारी ने अपरान्ह 01:31 बजे अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल नेकपुर खुर्द का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 101 गोवंश संरक्षित पाए गए। मौके पर लगभग 50 कुंतल भूसा, 18.5 कुंतल दाना तथा 12 कुंतल हरा चारा उपलब्ध मिला। जिलाधिकारी ने गौशाला के समस्त अभिलेखों का अवलोकन करते हुए गोपालकों के भुगतान…
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कनविक्शन के तहत दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण” के अंतर्गत महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी के चलते एक महत्वपूर्ण मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम मंझना निवासी अभियुक्त हिमांशू पुत्र सुरवेन्द्र सिंह के विरुद्ध वर्ष 2022 में मु0अ0सं0 162/2022 के तहत धारा 366, 376, 323, 504, 326(क), 302 भादवि तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना पूर्ण…
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पॉक्सो मामले में आरोपी को 10 साल की सजा, 40 हजार का जुर्माना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” एवं “मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण” अभियान के अंतर्गत मेरापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी और सशक्त अभियोजन के चलते पॉक्सो एक्ट के आरोपी को न्यायालय ने 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त नीतेन्द्र उर्फ सिंटू पुत्र प्रेम सिंह निवासी श्योगनपुर थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध वर्ष 2017 में थाना…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मेरापुर पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत थाना मेरापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के विद्यालय में छात्राओं एवं छात्रों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी देना रहा।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया…
