लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) शहर के रॉयल पैराडाइज में रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित अनुदेशक सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम ने उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारागार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। सीएम के भाषण को सुनकर अनुदेशकों ने…
Day: May 17, 2026
लखीमपुर खीरी : सीएमओ कार्यालय में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देश पर आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ – नोडल वीडी) डॉ एसपी मिश्रा ने की। इस वर्ष यह दिवस “डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी: जांच करें, सफाई करें और ढकें” की थीम पर मनाया जा रहा है। इस दौरान डीएमओ हरिशंकर द्वारा सभी को…
कासगंज: अनुदेशक सम्मान समारोह चेक वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
88 अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय बढ़कर हुआ 17 हजार रुपये प्रतिमाह, 10 अनुदेशकों को दिए गए प्रतीकात्मक चेक कासगंज : बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों की मानदेय वृद्धि 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये प्रतिमाह किए जाने के उपलक्ष्य में जनपद कासगंज के सभागार में अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद के 88 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलने पर कार्यक्रम में हर्ष व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मा०…
जौनपुर : जन अधिकार पार्टी शाहगंज विधानसभा की कार्यकर्ता बैठक संपन्न।
आज दिनांक 17 -05-2026 को जन अधिकार पार्टी विधानसभा शहगंज के कार्यकर्ता बैठक विधानसभा कर्यालय चिरैया मोड शाहगंज पर आहूत की गई . यह बैठक जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं सांसद जौनपुर बाबू सिंह कुशवाहा व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा के निर्देशों पर सम्पन्न हुई.
प्रयागराज:तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस
उपजिलाधिकारी करछना ने बताया है कि दिनांक 16.05.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 188 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया। समाधान दिवस में सहायक विकास अधिकारी पंचायत चाका एवं करछना व मत्स्य पालन निरीक्षक, खण्ड शिक्षा अधिकारी चाका, उप खण्ड अधिकारी विद्युत के अनुपस्थित रहने पर कठोर कार्यवाही हेतु सम्बंधित सक्षम को पत्र प्रेषित किया गया। तहसील बारा तहसीलदार बारा ने बताया है कि दिनांक 16.05.2026 को तहसील बारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 255 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें…
प्रयागराज: इलाहाबाद संग्रहालय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों के निमित्त स्थापित “अनुभव वीथिका“ एवं प्रदर्शनी में दिनांक 16 मई, 2026 को कुलपति, डा0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
प्रयागराज, इलाहाबाद संग्रहालय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों के निमित्त स्थापित “अनुभव वीथिका“ एवं प्रदर्शनी में दिनांक 16 मई, 2026 को मा0 कुलपति, डा0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक एवं सामान्य जानकारी में वृद्धि हेतु विभाग द्वारा की गयी उक्त पहल की सराहना करते हुए दिव्यांग बच्चों के अत्यन्त उपयोगी बताया गया। प्रदर्शनी अवलोकन के पश्चात दिव्यांगजनों को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करने तथा उन्हें रोजगारपरक बनाने के…
फर्रुखाबाद: प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर बने कैप्टन, एनसीसी में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला सम्मान
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ में आयोजित भव्य “स्टार सेरेमनी” कार्यक्रम में एमआईसी फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर को लेफ्टिनेंट से कैप्टन रैंक पर पदोन्नत किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर कर्नल ए.एस. मलिक एवं कर्नल अमनदीप सिंह खरोड ने उनके कंधों पर तीन स्टार लगाकर सम्मानित किया। कैप्टन गिरिजा शंकर पिछले कई वर्षों से शिक्षा और एनसीसी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण का ही परिणाम है कि एमआईसी फतेहगढ़ विद्यालय, जहां कभी लगभग 300…
पीलीभीत:सामाजिक बहुजन चेतना PDA महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक समाज की एकता पर जोर
पीलीभीत:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 सामाजिक बहुजन चेतना PDA महासम्मेलन का भव्य आयोजन पीलीभीत में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक न्याय, बहुजन एकता एवं PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को संगठित कर सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना को मजबूत करना रहा।इस सफल कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग श्री सत्येंद्र मौर्या जी एवं समाजवादी पार्टी पीलीभीत के जिलाध्यक्ष श्री जगदेव सिंह उर्फ जग्गा जी रहे। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं…
कन्नौज:गुरूजी हरि गोविंद शाक्य के गृह प्रवेश समारोह में जुटे गणमान्य लोग, आत्मीय मुलाकातों ने बढ़ाया सम्मान
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 आज जनपद में पूजनीय गुरूजी प्रिय हरि गोविंद शाक्य जी के शुभ गृह प्रवेश समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में शामिल होकर लोगों ने गुरूजी को नए गृह के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।इस पावन अवसर पर उपस्थित अतिथियों में रतनपुर के प्रधान आदरणीय श्री हुकुम सिंह शाक्य जी, रायपुर एवं सलेमपुर के प्रधान आदरणीय श्री शैलेंद्र शाक्य जी, कुशवाहा कोल्ड…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों…
फर्रुखाबाद में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित, विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दिलाई शपथ
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 जनपद के सेण्ट पॉल्स ब्राइटन एकेडमी में शनिवार, 16 मई 2026 को छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक श्री सत्येंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को हेलमेट एवं सीटबेल्ट के नियमित प्रयोग, ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की…
फर्रुखाबाद:कम्पिल पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 जनपद के थाना कम्पिल पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध असलहा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में की गई।पुलिस के अनुसार दिनांक 16 जून 2026 को थाना कम्पिल पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों…
फर्रुखाबाद:नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में 2 महिलाएं समेत 3 गिरफ्तार, कमालगंज पुलिस की कार्रवाई
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 थाना कमालगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उससे जबरन काम कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्ताओं समेत 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार थाना कमालगंज में मु0अ0सं0 123/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया। जांच में सामने आए तथ्यों,…
फर्रुखाबाद:31 मई तक चलेगा केसीसी विशेष संतृप्ति अभियान, किसानों के लिए विकासखंड और बैंक शाखाओं में लगेंगे कैंप
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से 31 मई 2026 तक विशेष संतृप्ति अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों और बैंक शाखाओं में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां किसानों के नए केसीसी बनाए जाएंगे और पुराने खातों का नवीनीकरण किया जाएगा।जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा इस अभियान को मिशन मोड में संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी…
फर्रुखाबाद: लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 जनपद में आगामी 21 मई 2026 को आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशानुसार परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता…
फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 65 शिकायतें, जल निगम ग्रामीण के अधिशाषी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 डॉ.अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 35, पुलिस विभाग की 12, विद्युत विभाग की 5, नगर निकाय की 5 तथा अन्य विभागों की 8 शिकायतें शामिल रहीं। मौके…
फर्रुखाबाद: भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र, 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन विभिन्न वैचारिक एवं संगठनात्मक सत्रों के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि जिला एवं मंडल कार्यसमितियों के गठन के बाद कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने…
फर्रुखाबाद:आधी रात अस्पताल पहुंचे डीएम अंकुर लाठर, गंदगी और बंद एसी मिलने पर अधिकारियों को लगाई फटकार
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने देर रात्रि लगभग 12 बजे डॉ राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी, विभिन्न वार्डों, एनआरसी वार्ड एवं एसएनसीयू वार्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में काफी गंदगी पाए जाने तथा डस्टबिन कलर कोडिंग के अनुसार न रखे जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई व्यवस्था…
फर्रुखाबाद: लिंक एक्सप्रेसवे कार्य में लापरवाही पर दो लेखपाल निलंबित, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 जनपद में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के अंतर्गत भूमि क्रय एवं अर्जन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी सदर तथा तहसीलदार सदर मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न ग्रामों में चल रहे भूमि खरीद एवं अभिलेखीय कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा में यह सामने आया…
कासगंज :अवैध खनन के आरोप में ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों के विरुद्ध कार्यवाही कर ट्रैक्टर (मड मिक्सचर) को किया सीज तथा अवैध खनन/परिवहन पर चौकी दरियागंज के अंतर्गत 2 वाहन बिना प्रपत्र के पाए जाने पर किए गए सीज। जिलाधिकारी, कासगंज के निर्देश पर राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बिना विनियमन शुल्क (रॉयल्टी) जमा किए संचालित हो रहे ईंट भट्टों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान किशनवीर ईंट भट्टा, निबुआ एवं श्रीराम ईंट भट्टा, निबुआ, तहसील पटियाली पर संचालित ट्रैक्टर (मड मिक्सचर) को…
