फर्रुखाबाद:नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में 2 महिलाएं समेत 3 गिरफ्तार, कमालगंज पुलिस की कार्रवाई

 
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 थाना कमालगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उससे जबरन काम कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्ताओं समेत 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार थाना कमालगंज में मु0अ0सं0 123/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया। जांच में सामने आए तथ्यों, पीड़िता और वादिनी के बयानों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो महिलाओं और एक आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त अनिल यादव पुत्र श्याम पाल यादव निवासी करगैना थाना सुभाष नगर जनपद बरेली का रहने वाला है। जबकि पुलिस ने दो महिलाओं को भी मामले में गिरफ्तार किया है।क्या है पूरा मामलावादी महिला ने 11 मई 2026 को थाना कमालगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि पीड़िता को डरा-धमकाकर घर में रखा गया था और उससे घरेलू कार्य सहित अन्य गलत काम करवाने का प्रयास किया जा रहा था। साथ ही उसे घर से बाहर निकलने नहीं दिया जाता था।मामले में पुलिस ने धारा 127(2), 351(2), 142 और 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आयापुलिस जांच में प्रथम अभियुक्ता के खिलाफ पूर्व में चोरी, धोखाधड़ी, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। वहीं आरोपी अनिल यादव पर भी पूर्व में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज बताया गया है।पुलिस टीम को मिली सफलतागिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, कांस्टेबल मोहनलाल, कांस्टेबल अर्जुन, महिला कांस्टेबल नीलम सिंह और महिला कांस्टेबल हिमांशी वाष्र्णेय शामिल रहीं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।