जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने सोमवार (07 सितंबर) को भारत के खिलाफ होने वाले इकलौते ऐतिहासिक टी20 मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. यह पहला मौका होगा कि जब भारत और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने 04 सितंबर को बताया था कि भारतीय टीम जापान के खिलाफ मुकाबला 22 सितंबर (मंगलवार) को खेलेगी. बीसीसीआई की रिलीज में बताया गया था कि भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के लिए दोनों देशों की…
Category: क्रिकेट
पाकिस्तान में फिर लौटा क्रिकेट फिक्सिंग का जिन्न!:
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मुकाबलों में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों के अनुशासन और व्यवहार संबंधी मुद्दों की जांच के लिए आंतरिक अनुशासनात्मक जांच शुरू कर दी है। यह कदम हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में पहले दो टेस्ट मैचों में मिली करारी हार के बाद बोर्ड की सख्त प्रतिक्रिया के तौर पर उठाया गया है। इस हार के बाद विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान, ओपनिंग बल्लेबाज इमाम-उल-हक और टी20 कप्तान सलमान अली आगा समेत सात खिलाड़ियों को दौरे के बीच में ही…
प्यार में क्लीन बोल्ड हुआ सरदार: परवान चढ़ा तेज गेंदबाज अर्शदीप और सिमरन का प्यार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उन्हें गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ स्पॉट किया जा रहा है. उन्होंने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर समरीन के साथ एक रील भी शेयर की थी. अब दोनों ने एक दूसरे के नाम का टैटू करवाया. टैटू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. दोनों ने शॉर्ट फॉर्मे में एक दूसरे के नाम का टैटू करवाया. अर्शदीप ने अपने हाथ पर SK लिखवाया. इसका…
शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ महिला एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने के साथ दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। शेफाली इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की और सबसे तेज बल्लेबाज बन गईं। शेफाली ने 22 साल 220 दिन की उम्र में 3000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। उन्होंने आयरलैंड की गैबी लुईस का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा, जिन्होंने 24 साल 347 दिन की उम्र…
हरमनप्रीत की ऐतिहासिक उपलब्धि: कप्तान के तौर पर 150 टी20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। हरमनप्रीत कप्तान के तौर पर 150 टी20 खेलने वाली पहली खिलाड़ी हैं। पुरुष या महिला क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी अब तक ये मुकाम अपने नाम दर्ज नहीं कर सका है। हरमनप्रीत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान यह कीर्तिमान अपने नाम किया। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।…
उम्र की धोखाधड़ी में 62 भारतीय खिलाड़ियों पर चला हंटर, मिली बड़ी सजा
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 स्क्वॉड में चुने गए रोहित यादव को लेकर गुरुवार को खबर आई थी कि बीसीसीआई ने उनके ऊपर 2 साल का प्रतिबंध लगा दिया है. दरअसल उनपर उम्र गलत बताने का आरोप है. अब इससे जुड़ी एक और बड़ी खबर आई है. सिर्फ रोहित नहीं, बल्कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने उम्र से जुड़ी गड़बड़ी के कारण 62 खिलाड़ियों पर कार्यवाई की है. इसमें अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य भी हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश…
हार्दिक पांड्या ने BSF जवानों के साथ किया पोज, वायरल तस्वीरों से लूटी महफिल
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की सोशल मीडिया पर BSF (Border Security Force) जवानों के साथ कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. हार्दिक इन दिनों बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवरी के प्रोसेस से गुजर रहे हैं. सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना गया, क्योंकि वह पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं. हाल ही में हार्दिक दिलीप ट्रॉफी का मुकाबला देखते हुए नजर आए थे, जब उन्होंने अपने न्यू लुक से महफिल लूटी थी. वह…
धोनी के IPL भविष्य पर खुला नया राज, ‘Impact Player’ पर पूर्व साथी का बड़ा बयान
पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते हैं, जिससे 2027 में होने वाले टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को लेकर बनी अनिश्चितता में एक और नया मोड़ आ गया है। सीएसके के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने यह खुलासा किया। यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज इम्पैक्ट प्लेयर नियम से अपना कार्यभार कम करके आईपीएल में अपना करियर आगे बढ़ा सकते थे, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि…
इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर सकता है कार्रवाई
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक पर चोट का नाटक करने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दो साल का प्रतिबंध लग सकता है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने के बावजूद इमाम चोट के कारण दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतरे। वह पहले दिन के दूसरे सत्र के बाद से पाकिस्तान के लिए मैदान पर भी नहीं उतरे थे।
वरुण धवन: रोपाई और गुड़ाई, अपने खेत में काम करते दिखे अभिनेता
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपने खेत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने जानकारी दी थी कि उन्होंने एक खेत खरीदा है। अब उन्होंने खेत में काम करते हुए अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि वह खेत में काम कर रहे हैं। एक तस्वीर में वह फावड़ा पकड़कर खुदाई कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी में वह फावड़ा के…
आज BCCI की मीटिंग, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर होगा फैसला?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज यानी गुरुवार, 3 सितंबर को मुंबई ऑफिस में एक हाई लेवल मीटिंग करेगा. इस मीटिंग में सभी पदाधिकारी, हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के हेड वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में रोहित शर्मा के भविष्य पर फैसला, आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार, 2027 वनडे वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड दौरे को लेकर चर्चा होगी. बता दें कि बीसीसीआई की यह मीटिंग पहले इंग्लैंड और आयरलैंड में टी20…
भारत को मिली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी
अगले साल आयोजित होने वाली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत करेगा. आईसीसी ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. टूर्नामेंट के पहले संस्करण में 6 टीमें खेलेंगे. टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा. मुंबई का क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस अहम टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे. इसमें मेजबान भारत के आलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें खेलेंगी. पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगी. बता दें कि 6 जुलाई की कट-ऑफ…
एशियाई खेलों से पहले अभिषेक शर्मा का धमाका
भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशियाई खेलों से पहले धमाल मचाया। अभिषेक शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पहले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया और चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। अमृतसर सूरमास के लिए खेलते हुए अभिषेक ने मोहाली किंग्स के खिलाफ 26 गेंदों पर छह चौकों और सात छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। अभिषेक सितंबर-अक्तूबर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। भारत एशिया कप में अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेगा। ऐसे में अभिषेक का फॉर्म में होना…
वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान: ईशान किशन की जगह उन्हें क्यों मिला जिम्मा?
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में अपने करियर का एक और नया अध्याय जोड़ दिया। महज 15 साल की उम्र में वैभव को सीनियर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार कप्तानी करने का मौका मिला। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के नियमित कप्तान ईशान किशन के चोटिल होने के बाद उपकप्तान वैभव ने टीम की कमान संभाली। ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल रविवार को शुरू हुआ। टॉस जीतकर ईस्ट जोन ने रजत पाटीदार की अगुआई वाली सेंट्रल जोन…
साइकिल चलाते दिखे कोच गौतम गंभीर: फिट इंडिया पर दिया बड़ा संदेश
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने देश में फिटनेस को बढ़ावा देने वाली सरकार की ‘फिट इंडिया’ पहल की जमकर सराहना की है। रविवार को दिल्ली में आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल विद BRICS रन एंड राइड’ कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए गंभीर ने कहा कि फिटनेस को केवल किसी एक दिन या कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उनके मुताबिक, स्वस्थ और फिट नागरिक ही मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की नींव बन सकते हैं। गौतम गंभीर ने केंद्रीय मंत्री मनसुख एल. मंडाविया और अभिनेत्री मधुरिमा तुली के…
सचिन तेंदुलकर या एमएस धोनी, कौन है ज्यादा अमीर?
भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी दो ऐसे नाम हैं, जिनकी लोकप्रियता सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं है. सचिन ने अपनी बल्लेबाजी से दुनियाभर में अलग पहचान बनाई, जबकि धोनी ने अपनी कप्तानी और शानदार फिनिशिंग से करोड़ों फैंस बनाए. दोनों ने क्रिकेट से शानदार कमाई की, लेकिन रिटायरमेंट के बाद भी इनकी कमाई का सिलसिला रुका नहीं है. अब सवाल यह है कि आखिर सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी में ज्यादा अमीर कौन है? 2026 में सामने आए अलग-अलग मीडिया अनुमानों के मुताबिक, इस मामले…
सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कप्तानी छीनने से पहले 2-3 बार आया फोन
टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आखिरकार भारतीय टीम से बाहर किए जाने के फैसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस साल की शुरुआत में भारत को अपनी कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बनाने के तुरंत बाद अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए सूर्या की जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान चुन लिया था। सेलेक्टर्स का यह कड़ा फैसला पिछले दो सालों में सूर्यकुमार के बल्ले से रनों के पड़े सूखे के कारण माना गया। हालांकि, उनके नेतृत्व में भारतीय टीम…
बीसीसीआई से मदद मांगी, मिली खामोशी: अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अनाया बांगड़ को दिया खेलने का मौका
ट्रांस-एथलीट अनाया बांगड़ ने कहा है कि क्रिकेट में अपनी पहचान के साथ आगे बढ़ने की उनकी यात्रा बेहद मुश्किल और अकेली रही है। भारत में महिला क्रिकेट में खेलने के लिए मदद मांगने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें महिला क्रिकेट में खेलने का रास्ता उपलब्ध कराया है। 25 वर्षीय अनाया ने पीटीआई से खास बातचीत में कहा कि ट्रांस एथलीट के तौर पर बदलाव की प्रक्रिया से गुजरना और मौजूदा राजनीतिक माहौल में खेल के…
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले BCCI की खास तैयारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का मौका दिलाने की कोशिश कर रहा है। बीसीसीआई कुछ इंग्लिश काउंटी क्लबों के संपर्क में है, ताकि नबी को काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम दौर में 2-3 रेड-बॉल मुकाबले खेलने का मौका मिल सके। आकिब नबी ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 विकेट हासिल किए थे और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। हालांकि,…
यूएई के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का प्रतिबंध, डोपिंग टेस्ट में पाए गए प्रतिबंधित पदार्थ
यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के बल्लेबाज आसिफ खान पर प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के मामले में 15 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। प्रतिबंध के चलते आसिफ खान सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से दूर रहेंगे। 36 वर्षीय आसिफ खान ने 8 सितंबर 2025 को हुए आउट-ऑफ-कॉम्पिटिशन डोपिंग टेस्ट के बाद आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड के आर्टिकल 2.1 के उल्लंघन की बात स्वीकार की है। उनके यूरिन सैंपल में मेस्ट्रोलोन के मेटाबोलाइट की मौजूदगी पाई गई थी। मेस्ट्रोलोन एक सिंथेटिक…
