मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच रविवार (19 जुलाई) को चिरूला गांव में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने चुनावी माहौल में अलग ही रंग भर दिया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी गांव में जनसंपर्क कर रहे थे. जब आशुतोष तिवारी दूर से ही जीतू पटवारी को नमस्ते करते हुए आगे बढ़ने लगे तो जीतू पटवारी ने उन्हें आवाज लगाकर कहा, “पास आकर मिलो न.…
Category: चुनावी फुहार
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी
मॉनसून सत्र से पहले उद्धव ठाकरे और ममता बनर्जी को भी बड़ा झटका लगा है. मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शनिवार को टीएमसी से अलग होकर बागी नेताओं की बनी NCPI में विलय करने वाले सांसदों को सदन में सीटिंग की मंजूरी दी है. इनकी संख्या 20 है. अलग से लोकसभा में स्टेटस भी दिया गया है. वहीं, यूबीटी शिवसेना यानी उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे गुट में विलय की मंजूरी दी है. ममता बनर्जी की पार्टी से अलग…
नई दिल्ली:देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद–सोनीपत रेलखंड पर होगी संचालित
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2026 भारत ने हरित एवं स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से 10 कोच वाली इस अत्याधुनिक हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आधुनिक ट्रेन 1,200 किलोवाट क्षमता की हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रणाली से संचालित होगी। इसकी अधिकतम परिचालन गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। हाइड्रोजन ईंधन से संचालित होने के कारण…
चुनावी सरगर्मी के बीच लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका, मृत्युंजय तिवारी ने छोड़ी राजद
यूरोप घूम रहे राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के लिए एक बुरी खबर है। राजद के वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार शाम को उन्होंने इस्तीफा की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अपनी बात पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे माहौल में सम्मान के साथ काम करना संभव नहीं रह गया था मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा राजद के प्रदेश…
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट के छह बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के बाद से ही संजय राउत लगातार हमलावर हैं. अब उन्होंने एक बार फिर इन सांसदों पर हमला बोलते हुए प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा किया है कि उनकी सदस्यता रद्द होगी. ये न घर के रहेंगे और न ही घाट के रहेंगे. राउत ने संविधान की दसवीं अनुसूची का भी जिक्र किया और कहा कि कानून में इस तरह के विलय का कोई प्रावधान नहीं है. शिवसेना के सांसद संजय राउत ने पाला…
लखनऊ:सम्यक पार्टी ने मिशन 2027 को लेकर जिला अध्यक्षों की रणनीतिक बैठक आयोजित की
लखनऊ। सम्यक पार्टी उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठन विस्तार तथा बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए. के. सिंह, राष्ट्रीय सचिव सह उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी मनोहर बौद्ध, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश मौर्य तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल…
बंगाल में ममता को झटके पर झटका: अब अनुब्रत मंडल ने छोड़ा दीदी का साथ
तृणमूल कांग्रेस के ऋतब्रत बनर्जी वाले गुट ने अपनी जिला कमिटी और अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। इस घोषणा में सबसे हैरान करने वाला नाम अनुब्रत मंडल का है। बीरभूम के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है। वह अब ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में शामिल हो गए हैं। ऋतब्रत गुट ने उन्हें बीरभूम का नया जिला अध्यक्ष बनाया है। इस फैसले को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक बहुत बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। ऋतब्रत बनर्जी के गुट…
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव
महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार (10 जुलाई) को बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने महात्मा फुले जन आरोग्य योजना को और अधिक व्यापक एवं मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने विधानसभा में घोषणा की कि अब इस योजना में प्राथमिक स्तर पर PET स्कैन की सुविधा भी शामिल की जाएगी. इसके अलावा कैंसर से संबंधित उपचार के लिए मरीजों को अधिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. यह घोषणा विधानसभा में विधायक प्रशांत ठाकूर द्वारा उठाई गई ध्यानाकर्षण सूचना के जवाब में की…
TMC को फिर लगा बड़ा झटका: सुखेंदु-सुष्मिता समेत तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को गुरुवार को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी के तीन पूर्व राज्यसभा सांसदों ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने वालों में सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु शेखर रॉय शामिल हैं। तीनों नेताओं ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।
CJP का 20 जुलाई को संसद मार्च का एलान, सोनम वांगचुक करेंगे अगुवाई; विपक्ष साथ
देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के विरोध में जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन अब और उग्र रूप लेने जा रहा है। भारी बारिश के बीच जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का धरना गुरुवार को 20वें दिन भी जारी रहा। इस बीच, सीजेपी ने घोषणा की है कि वह संसद के मानसून सत्र के पहले दिन, यानी 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद भवन तक एक शांतिपूर्ण मार्च निकालेगी। सीजेपी ने देश भर के छात्रों, अभिभावकों और आम नागरिकों से इस मार्च में शामिल होने की…
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान अभी खत्म होती नहीं दिख रही है. पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे के दूसरे दिन भी पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी नेताओं ने उनके कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी. इससे एक बार फिर पार्टी के भीतर गुटबाजी की चर्चाएं तेज हो गई हैं. मंगलवार (7 जुलाई) को भूपेश बघेल ने पंजाब कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के साथ अहम बैठक की. बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हाल ही में नियुक्त 3 कार्यकारी अध्यक्षों में से राजकुमार…
महाराष्ट्र में डांस बार पर देवेंद्र फडणवीस सरकार की सख्ती!
महाराष्ट्र में डांस बारों पर सरकार सख्त नजर आ रही है. देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने विधानसभा में एक नया बिल पेश किया है, ताकि डांस बार चलाने वाले लोग कानून का गलत फायदा न उठा सकें. अभी कई बार और होटल ऑर्केस्ट्रा या लाइव म्यूज़िक का लाइसेंस लेकर डांस बार चलाते हैं. उन्हें यह लाइसेंस महाराष्ट्र पुलिस कानून के तहत आसानी से मिल जाता है, लेकिन बाद में वहां नियमों के खिलाफ डांस भी कराया जाता है. अब सरकार इस व्यवस्था को बदलना चाहती है. नए बिल के मुताबिक,…
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इतनी सीटों पर ठोका दावा
उत्तर प्रदेश में अगले साल आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने फिर दावा ठोका है. यूपी में 200 सीटों से कम मंजूर नहीं है और इसे लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के सामने शर्त रख दी है. उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने abp न्यूज़ से बातचीत में कहा कि हमारी लड़ाई बराबरी की है. इसके साथ ही यूपी में कांग्रेस ने ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ का भी नारा दिया है. राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, ”समाजवादी पार्टी खुशी-खुशी हमें इतनी सीट देगी. हमारी…
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल गवर्नेंस और आईटी निवेश के क्षेत्र में झारखण्ड राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है. 8 और 9 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राज्य का डिजिटल रोडमैप प्रस्तुत करेंगे. इस दौरान झारखण्ड की आईटी, आईटीईएस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़ी भावी विकास रणनीति देश-विदेश के उद्योग जगत और नीति-निर्माताओं के समक्ष रखी जाएगी. राष्ट्रीय स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का उद्देश्य झारखण्ड को भारत के एआई परिदृश्य में एक…
अखिलेश यादव भगवान राम का दर्शन करने अयोध्या कब जाएंगे? खुद ही दिया जवाब
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि इटावा में केदारेश्वर शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे. अखिलेश यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया टिप्पणी का जवाब दे रहे थे, जिसमें CM ने उनके अयोध्या न जाने का जिक्र किया था. अखिलेश ने कहा, ‘मंदिर पूरा होने के बाद मैं अयोध्या जाऊंगा, लेकिन मुद्दा मेरे दौरे का नहीं है.’’
एनकाउंटर पर बयान को लेकर रवि किशन ने अखिलेश यादव को घेरा
गोरखपुर के जिला महिला चिकित्सालय में रविवार (28 जून) को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने एनकाउंटर को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के तंज पर करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों का एनकाउंटर हुआ है, वे अपराधी किस्म के व्यक्ति रहे हैं और उन पर हत्या, लूट, जमीन कब्जा करने जैसे संगीन आरोप दर्ज थे. रवि किशन ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं. लेकिन जनता सब…
उद्धव ठाकरे ने क्यों दिया ‘भाजपा-मुक्त राम’ का नारा? बोले- हिंदुओं के साथ विश्वासघात किया गया
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हिंदुत्व और अयोध्या का मुद्दा गरमा गया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर में मिले दान में कथित गबन के मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हिंदुओं की भावनाओं से खेलकर उनका विश्वास तोड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ‘भाजपा-मुक्त राम’ के लिए आंदोलन करेगी। उद्धव के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र में आयोजित एक…
भाजपा पंजाब चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ेगी, किसी के साथ नहीं करेगी गठबंधन!
पंजाब की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने संकेत दिया है कि वह अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इस संबंध में शुक्रवार देर रात नई दिल्ली में भाजपा के पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेताओं की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और राज्य के राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी नेतृत्व ने पंजाब में संगठन को…
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुजारियों की जांच पर भड़के अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में दानपात्र की चोरी का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है. अखिलेश यादव ने इस मामले में पुजारियों की जांच अधिकारियों द्वारा करने को सनातन का अपमान बताया. उन्होंने कहा कि कैमरे बंद कर दो, लाईट बंद कर, प्रभु श्रीम के आगे माफी मांग लो चढ़ावा वापस रख दो. भगवान माफ़ कर देंगे. अखिलेश यादव का यह बयान समाजवादी पार्टी के अधिकारिक हैंडल से पोस्ट हुआ है. जिसमें उन्होंने पुजारियों की जांच की निंदा की है.
जलवायु के परिवर्तन से पानी के जंगलों को हो रहा खतरा
जलवायु के परिवर्तन से जितना नुकसान धरती की ऊपरी सतह पर होता है उतना ही नुकसान धरती की आंतरिक सतह यानि पानी के जीवों और पेड़—पौधों को भी होता है। एक सामने आयी रिपोर्ट अनुसार पता चला है कि जलवायु परिवर्तन के कारण पानी के नीचे समुद्री घास—पात से बने जंगलों के सूक्ष्मजीवों को प्रभावित कर उनके अस्तित्व के लिए खतरा बनता जा रहा है। आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी आफ सिडनी और सिडनी यूनिवर्सिटी आफ मरीन साइंस के शोधकर्ताओं ने बताया कि जैसे मनुष्य की आंत के सूक्ष्मजीवों में किसी तरह…
