आईसीसी की ताजा महिला रैंकिंग में श्री चरणी नंबर-1 टी20 गेंदबाज बनी हुई हैं. इसके टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दीप्ति शर्मा ने 2 पायदान की छलांग लगाई है, जो पहले आठवें स्थान पर थी. वनडे गेंदबाजी रैंकिंग के टॉप-5 में एक बदलाव हुआ है, ऑस्ट्रेलिया की एश गार्डनर एक पायदान ऊपर आकर दूसरे नंबर पर आ गई है, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन तीसरे स्थान पर खिसक गई. इसके आलावा किसी फॉर्मेट की किसी केटेगरी के टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ.
दीप्ति शर्मा छठे नंबर पर पहुंची
आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दीप्ति शर्मा आठवें से छठे स्थान पर पहुंच गई हैं. उनके 709 रेटिंग पॉइंट्स हैं, उन्होंने इंग्लैंड की लिंसी स्मिथ और पाकिस्तान की नाशरा संधू को पछाड़ा. स्मिथ के 704 और संधू के 701 रेटिंग पॉइंट्स हैं. 29 वर्षीय दीप्ति ने महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ हुए पिछले मैच में 2 विकेट लिए थे. उन्होंने 3.1 ओवरों में मात्र 5 रन दिए थे. इस मैच में पाकिस्तान की पूरी टीम 55 रनों पर ढेर हो गई थी.
महिला टी20 रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज श्री चरणी बनी हुई हैं, जिनके 779 रेटिंग पॉइंट्स हैं. चरणी ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 3 विकेट लिए थे. 4 ओवरों के स्पेल में उन्होंने सिर्फ 7 रन दिए थे.
वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधना 790 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पायदान पर बनी हुई है. इसके टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन और वेस्टइंडीज की हीली मैथ्यूज 1-1 पायदान ऊपर आ गई हैं, जो अब क्रमश छठे और सातवें स्थान पर है.
