राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर सत्ताधारी बीजेपी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. संकल्प पत्र को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ और राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की मौजूदगी में एक समारोह में जारी किया. यह पहला मौका है जब बीजेपी ने राजस्थान में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर घोषणा पत्र जारी किया है. इस घोषणा पत्र में कई लोक लुभावन वादे किए गए हैं. घोषणा पत्र के जरिए शहरी वोटरों को रिझाने की कोशिश की गई है.…
Category: बोल-बच्चन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के बहाने भाजपा ने जनसंपर्क यात्राओं और एक महीने के सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे देश को मथने, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और लोगों से सीधा संवाद करने की व्यापक तैयारी की है। योजना के तहत पीएम की जन्मभूमि वडनगर और कर्मभूमि वाराणसी से अलग-अलग यात्रा निकालने की है। इन यात्राओं से जुड़ी टीमें देश के अलग-अलग हिस्सों में बतौर लोकसेवक मोदी की उपलब्धियों की जानकारी देगी। इन यात्राओं से अछूते हिस्से में सेवा संकल्प अभियान के तहत रैलियां, रक्तदान, स्वास्थ्य जांच शिविर के…
‘सहिष्णुता खून में, लेकिन थप्पड़ खाना हिंदुत्व नहीं’: भागवत के मुसलमान वाले बयान पर बोले फडणवीस, क्या मामला?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए एक बयान पर अब सियासत और चर्चाएं तेज हो गई हैं। संघ प्रमुख ने न्यूयॉर्क में आयोजित ‘वन वर्ल्ड: वन ह्यूमैनिटी फेथ लीडर्स समिट’ में कहा था कि अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू ही नहीं रहेगा। इस बयान पर जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से नागपुर में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख की कही बात 100 फीसदी सही है, क्योंकि सहिष्णुता (सहनशीलता)…
भारत के लिए उज्बेकिस्तान अहम क्यों?: पीएम मोदी ने बताई वजह
पीएम मोदी और मिर्जियोयेव की बातचीत में व्यापार और निवेश बढ़ाने के साथ-साथ बाजार तक पहुंच, बैंकिंग, भुगतान प्रणाली और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन मुद्दों का समाधान एक व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को और बढ़ाया जा सके। इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमतिदोनों नेताओं की बातचीत में कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इनमें शामिल हैं: व्यापार और निवेश, बुनियादी ढांचामहत्वपूर्ण खनिज और खनन, कृषिरक्षा और सुरक्षा,…
सीएम योगी बोले- सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी, दंगा उसकी पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ में बना जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) समाजवादी पार्टी के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है। सपा ने इसे अपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का अड्डा जैसा बना दिया था। एक महापुरुष के नाम का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता। प्रदेश सरकार अपराध व अपराधियों के साथ-साथ बेईमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ वीरांगना अवंतीबाई लोधी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित…
आरक्षण पर चिराग पासवान ने मांगा जीतनराम मांझी का इस्तीफा
आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज भी दलितों के साथ होने वाले भेदभाव पर चिंता जताई है और कई उदाहरण दिए हैं. आजादी के बाद करीब 4-5 दशक तक लगातार कांग्रेस की सरकारें रही हैं. उसके बाद भी अगर समाज में भेदभाव होता रहा तो कहीं न कहीं नींव को मजबूत करने में सफल तो ये लोग भी नहीं रहे. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और…
मंत्री बी नागेंद्र ने दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी को शर्मिंदगी से बचाने के लिए हट रहा हूं
कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र ने महार्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में मंत्रिमंडल से इस्तीफे का एलान कर दिया। उन पर लंबे समय से पद छोड़ने का दबाव था। भाजपा लगातार उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग कर रही थी। नागेंद्र ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ने का फैसला किया है, जिससे दल को शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और खुद को उसकी ‘मनुवादी राजनीति’ का शिकार…
अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, बोले- मुफ्त बस का वादा कर बसें हटवाईं
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा का वादा तो किया, लेकिन बसें ही हटवा दीं। अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा, “प्राण जाए पर वचन न जाए कहने वाले रघुवंशियों तक को ठग लेने वाले ये भाजपा नेता क्या वचन निभाएंगे।” उन्होंने जाट समाज से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।…
रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन: जेपी नड्डा ने आरक्षण सुधार कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को आरक्षण सुधार कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारत की आरक्षण प्रणाली में व्यापक बदलाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था। बता दें कि प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए थे और आरक्षण प्रणाली में बदलाव की मांग करते हुए सार्वजनिक शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में जाति-आधारित आरक्षण को आय-आधारित कोटा से बदलने की वकालत की थी। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने गुरुवार को आरक्षण सुधार कार्यकर्ताओं…
अमित शाह बोले- भारतीय परंपराओं में रचा-बसा है महात्मा गांधी का संदेश
अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के 72वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि महात्मा गांधी का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना उनके समय में था। उन्होंने कहा कि 100 साल बाद भी गांधी के विचार उतने ही प्रासंगिक रहेंगे और कभी पुराने नहीं होंगे। अमित शाह ने कहा कि गांधी का संदेश भारतीय जीवन पद्धति, भारतीय मूल्यों और देश की ज्ञान परंपरा से जुड़ा है। गांधी ने खुद कहा था कि उन्होंने कोई नई बात नहीं कही, बल्कि वही बताया जो…
इलाहाबाद हाई कोर्ट के स्कूलों में हिजाब न पहनने के फैसले पर भड़के ओवैसी, बोले- ये इस्लाम पर हमला
नई दिल्ली: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बेरोजगारी और यूसीसी के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने मनुस्मृति को लेकर RSS से सवाल पूछा है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अमित शाह बोलते हैं कि हमने यूसीसी बना दिया, लेकिन नौकरी तो दो।’ ओवैसी ने दावा किया किया भारत में 11 करोड़ युवाओं के पास नौकरी नहीं है। इसके साथ ही AIMIM चीफ ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले पर भी आपत्ति जताई, जिसमें स्कूलों में हिजाब…
राजनाथ सिंह का तीन दिवसीय लखनऊ दौरा, खोलेंगे सौगातों का पिटारा
रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह उत्तर प्रदेश की राजधानी को विकास की कई बड़ी सौगातें देंगे. इस दौरे का मुख्य मकसद लखनऊ में चल रही बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और जन-सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को नई रफ्तार देना है. राजनाथ सिंह का यह दौरा 28 अगस्त से 30 अगस्त के बीच होगा. इस दौरान वह लखनऊ में विकास की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
नेपाल बाढ़: सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद हालात चिंताजनक हैं। इस प्राकृतिक आपदा में 95 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है और 500 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ के हालातों के बीच सोनू सूद ने नेपाल के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। कई अन्य सेलेब्स ने भी अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। जरूरतमंदों की मदद की बात हो, तो अभिनेता सोनू सूद हमेशा आगे रहते हैं। बाढ़ के हालातों का सामना कर रहे नेपाल के लिए…
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘यूपी में चीनी की कोई कमी नहीं’
देश में चीनी की किल्लत की खबरों और बढ़ती कीमतों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है। उत्तर प्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में चीनी की कोई कमी नहीं है और प्रदेश के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सीएम योगी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सिर्फ 25 करोड़ लोगों की जरूरत पूरी करने की क्षमता नहीं रखता,…
E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का बड़ा दावा, बोले- डर से चुप हैं कंपनियां
ई20 पेट्रोल को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वाहन कंपनियों और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि पुरानी गाड़ियों को नुकसान के खतरे के बावजूद कंपनियां दबाव और कार्रवाई के डर से सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं बोल रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने 29 वाहन निर्माण कंपनियों को पत्र लिखा था। उनसे पूछा गया था कि क्या 2023 से पहले बनी उनकी गाड़ियों में ई20 पेट्रोल का सुरक्षित इस्तेमाल हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी कंपनी ने…
आंध्र प्रदेश सरकार के तत्कालीन मंत्री ने किया शराब ट्रांसपोर्टेशन घोटाला, सरकार को लगी 195 करोड़ की चपत
आंध्र प्रदेश सरकार में तत्कालीन मंत्री कारुमूरी वेंकटा नागेश्वर राव ने अपने बेटे कारुमूरी सुनील कुमार के साथ मिलकर शराब ट्रांसपोर्टेशन घोटाला किया। सरकारी खजाने को 195.33 करोड़ की चपत लगा दी गई। आरोपी मंत्री ने अपने राजनीतिक प्रभाव और शराब ट्रांसपोर्टेशन सिंडिकेट के सदस्यों – खासकर केसीरेड्डी राजा शेखर रेड्डी, तुकेकुला ईश्वर किरण कुमार रेड्डी और डोंटीरेड्डी वासुदेवा रेड्डी – के साथ करीबी संबंधों का फायदा उठाते हुए शराब ट्रांसपोर्टेशन के सब-कॉन्ट्रैक्ट के आवंटन पर काफी नियंत्रण रखा। इसके जरिए भारी गैर-कानूनी वित्तीय लाभ कमाया गया। ईडी ने सिविल…
सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता को राहत: BJP सांसद के निर्वाचन को दी थी चुनौती
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस उम्मीदवार हाफिज राशिद अहमद चौधरी की चुनाव याचिका बहाल कर दी। चौधरी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में असम की करीमगंज सीट से भाजपा के कृपानाथ मल्लाह के निर्वाचन को चुनौती दी थी। पीठ ने अपील स्वीकार करते हुए कहा, “हम चुनाव याचिका को हाईकोर्ट की फाइल में बहाल करते हैं, ताकि ऊपर बताए गए तरीके के अनुसार उस पर विचार किया जा सके।” न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने चौधरी की याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि उसे…
राउत ने फडणवीस के Gen Z पर कसा तंज
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यालय में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके की तस्वीर लगानी चाहिए। राउत ने कहा कि दीपके की वजह से ही फडणवीस और भाजपा नेताओं को जेन-जी के मुद्दों के बारे में जानकारी हुई। पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्र संपर्क कार्यक्रम को भाजपा की ओर से पैसे की गूंज कहे जाने पर भी निशाना साधा। भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस…
किरेन रिजिजू ने राहुल पर कसा तंज, क्या है मामला
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा करते हैं। वह तैराकी और जिउ-जित्सु जैसी गतिविधियों का भी जिक्र कर चुके हैं। अब केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदियों में उतरने से पहले प्रशिक्षण लेने की सलाह दी है। हालांकि, किरेन रिजिजू ने यह बात मजाकिया अंदाज में कही। किरेन रिजिजू ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अरुणाचल प्रदेश की एक नदी में तैरते…
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान आया सामने
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के रुख पर स्थिति साफ की है. तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस सांसद ने कहा कि पार्टी अपने कार्यक्रमों में लंबे समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार राष्ट्रगान का एक अंतरा और ‘वंदे मातरम’ के दो पद गाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में यही व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी. थरूर ने कहा कि अगर कोई राष्ट्रीय या सरकारी कार्यक्रम होता है, तो उसमें सभी लोग पूरे सम्मान के साथ खड़े होंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले…
