भारत को मिली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

अगले साल आयोजित होने वाली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत करेगा. आईसीसी ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. टूर्नामेंट के पहले संस्करण में 6 टीमें खेलेंगे. टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा. मुंबई का क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस अहम टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे. इसमें मेजबान भारत के आलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें खेलेंगी.

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगी. बता दें कि 6 जुलाई की कट-ऑफ तारीख तक आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति के आधार पर इन 6 टीमों ने क्वालीफाई किया है. महिला चैंपियंस ट्रॉफी के फॉर्मेट की बात करें तो ये राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. प्रत्येक टीम अन्य 5 टीमों के साथ 1-1 मैच खेलेगी. लीग स्टेज के बाद अंक तालिका की टॉप-2 टीमों के बीच 28 फरवरी को फाइनल होगा.

Leave a Comment