भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज यानी गुरुवार, 3 सितंबर को मुंबई ऑफिस में एक हाई लेवल मीटिंग करेगा. इस मीटिंग में सभी पदाधिकारी, हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के हेड वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में रोहित शर्मा के भविष्य पर फैसला, आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार, 2027 वनडे वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड दौरे को लेकर चर्चा होगी. बता दें कि बीसीसीआई की यह मीटिंग पहले इंग्लैंड और आयरलैंड में टी20…
Day: September 3, 2026
ऑक्सीजन की वो बातें जो सभी को जानना चाहिए
ऑक्सीजन या प्राणवायु या जारक (Oxygen) रंगहीन, स्वादहीन तथा गंधरहित गैस है। इसकी खोज, प्राप्ति अथवा प्रारंभिक अध्ययन में जे. प्रीस्टले और सी. डब्ल्यू. शेले ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। यह एक रासायनिक तत्त्व है। सन् 1772 ई. में कार्ल शीले ने पोटैशियम नाइट्रेट को गर्म करके आक्सीजन गैस तैयार किया, लेकिन उनका यह कार्य सन् 1777 ई. में प्रकाशित हुआ। सन् 1774 ई. में जोसेफ प्रिस्टले ने मर्क्युरिक-आक्साइड को गर्म करके ऑक्सीजन गैस तैयार किया। एन्टोनी लैवोइजियर ने इस गैस के गुणों का वर्णन किया तथा इसका नाम आक्सीजन…
भारत को मिली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी
अगले साल आयोजित होने वाली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत करेगा. आईसीसी ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. टूर्नामेंट के पहले संस्करण में 6 टीमें खेलेंगे. टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा. मुंबई का क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस अहम टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे. इसमें मेजबान भारत के आलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें खेलेंगी. पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगी. बता दें कि 6 जुलाई की कट-ऑफ…
अक्षय कुमार ने शुरू की ‘समुक’ की शूटिंग
अक्षय कुमार एक साल में 4 से 5 फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं. वो आए दिन नई-नई फिल्मों की अनाउंसमेंट करते रहते हैं. अब उन्होंने ऑफिशियली फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग शुरू कर दी है. ये एक बड़े स्केल पर बनी सर्वाइवल-एक्शन थ्रिलर है. इसे कनिष्क वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं. आशिन ए. शाह इसके को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म को एक ग्रैंड पैन-इंडियन थिएट्रिकल रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट पर पिछले दो साल से ज्यादा समय से काम…
‘जेलर 2’ की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टपोन, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रजनीकांत की फिल्म
जेलर 2’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। कहा जा रहा था कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है और इसके कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग भी की जा रही है। अब फिल्म के मेकर्स ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है। ‘जेलर 2’ के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके साफ कर दिया कि फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सन पिक्चर्स ने एक्स…
हरियाणा-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बढ़ी अंतिम मतदाता सूची की तारीख
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण में शामिल कई राज्यों ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए राज्यों ने अंतिम सूची जारी करने की तारीख 11 से 28 दिन तक आगे बढ़ाई गई है। निर्वाचन आयोग ने 14 मई को 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के तीसरे चरण की शुरुआत की थी। यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से 36.73 करोड़ मतदाताओं को शामिल करते हुए शुरू की गई थी। एसआईआर के तीसरे चरण में दिल्ली,…
राजस्थान नगर निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर सत्ताधारी बीजेपी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. संकल्प पत्र को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ और राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की मौजूदगी में एक समारोह में जारी किया. यह पहला मौका है जब बीजेपी ने राजस्थान में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर घोषणा पत्र जारी किया है. इस घोषणा पत्र में कई लोक लुभावन वादे किए गए हैं. घोषणा पत्र के जरिए शहरी वोटरों को रिझाने की कोशिश की गई है.…
