‘जेलर 2’ की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टपोन, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रजनीकांत की फिल्म

जेलर 2’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। कहा जा रहा था कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है और इसके कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग भी की जा रही है। अब फिल्म के मेकर्स ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है।


‘जेलर 2’ के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके साफ कर दिया कि फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सन पिक्चर्स ने एक्स पर एक नई तस्वीर शेयर करते हुए कंफर्म किया कि ‘जेलर 2’ पोस्टपोन नहीं हुई है। फिल्म पहले से तय तारीख यानी 15 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, ‘अक्टूबर 15 को हम तूफान मचाने आ रहे हैं।’

Leave a Comment