नोरा फतेही: कानूनी मुश्किल में फंसीं नोरा; क्या है मामला?

एक एविएशन कंपनी ने गांधीनगर कोर्ट में बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही के खिलाफ तीन करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी के चलते कंपनी की साख को भारी नुकसान पहुंचा है। कंपनी के मुताबिक नोरा ने पोस्ट में कंपनी के चार्टर्ड विमान को ‘लेगो एयरप्लेन’ कहा था, जिससे छवि को नुकसान हुआ है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत इस मामले की सुनवाई 25 सितंबर को करेगी। ड्यून्स एविएशन…

कृष्णावतारम: दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म, मिलेगा ग्लोबल ट्रस्ट का साथ

इस साल 7 मई को रिलीज हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम: पार्ट 1- हृदयम’, कृष्णावतारम ट्रिलॉजी की पहली किस्त थी। अब इस फिल्म के मेकर्स आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के साथ मिलकर इसे ग्लोबली रिलीज करने की तैयारी में हैं। यह फिल्म भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित है। इसके पहले भाग में कृष्ण का राधा और रुक्मिणी के साथ रिश्ता दिखाया। फिल्म ‘कृष्णावतारम’ तीन अलग-अलग भाग में रिलीज होनी है। फिल्म का पहला भाग ‘हृदयम’ सबसे पहले रिलीज किया गया था। इसके दो भाग अभी रिलीज होने बाकी हैं।…

तमिलनाडु: सीएम ऑफिस के लिए 6.17 करोड़ का खर्च, नैनार नागेंद्रन ने विजय सरकार को घेरा

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नैनार नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की सरकार पर सरकारी पैसे के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए जनता के 6.17 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और यह फैसला व्यक्तिगत सुविधा के लिए लिया गया है। नागेंद्रन ने सूचना के अधिकार के तहत सामने आए एक सरकारी दस्तावेज का हवाला देते हुए कहा कि नमक्कल कविग्नर मालिगई की 10वीं मंजिल पर मुख्यमंत्री कार्यालय को शिफ्ट करने और इससे…

बिपाशा बसु: फिल्म ‘जिस्म’ के बोल्ड सीन पर क्या बोलीं अभिनेत्री?

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एले इंडिया से बातचीत में कहा, ‘ जब मेरे पास यह फिल्म आई तो उस वक्त फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों ने मुझे इस फिल्म में काम न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर मैंने फिल्म में बोल्ड सीन्स दिये तो इससे मेरे करियर पर बुरा असर पड़ेगा। यह भी हो सकता है कि मुझे आगे फिल्में न मिलें।’बिपाशा बसु ने आगे अपनी बातचीत में बताया कि इन सुझावों को सुनने के बाद उन्होंने अपना तर्क रखा। एक्ट्रेस ने उन सभी लोगों से कहा,…

फराह खान: ‘जाओ, जी लो अपनी जिंदगी’, भावुक हुईं फिल्ममेकर, अमेरिका पढ़ने जा रहे बच्चों के लिए लिखा खास नोट

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान और शिरीष कुंदर के ट्रिपलेट्स अब बड़े हो गए हैं। उनके बच्चे सीजर, दीवा और अन्या पढ़ाई के लिए मुंबई से दूर अमेरिका चले गए हैं। तीनों अलग-अलग यूनिवर्सिटी और तीन अलग-अलग शहरों में अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करेंगे। बच्चों को विदा करते हुए फराह खान काफी इमोशनल नजर आईं। फराह खान ने रविवार को इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह अपने तीनों बच्चों के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। बच्चों को कॉलेज छोड़ने के दौरान फराह के…

शमी ने नहीं छोड़ी भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शनिवार को कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के अंदर अभी भी पहले की तरह जोश बरकरार है और वह भारतीय टीम में वापसी के लिए प्रतिबद्ध नजर आते हैं। शमी अपना 100वां प्रथम श्रेणी मैच खेलने के लिए तैयार हैं। शमी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में पांच विकेट लेकर ईस्ट जोन को 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में उसका सामना रविवार से साउथ जोन से होगा। ईशान ने कहा, मुझे लगता…

मिस वर्ल्ड 2026: भारत की उम्मीदें टूटी, निकिता पोरवाल टॉप 40 से बाहर

73वें मिस वर्ल्ड 2026 (75वीं वर्षगांठ संस्करण) में भारत का सपना टूट चुका है। प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता पोरवाल ने एशिया एंड ओशिनिया कॉन्टिनेंटल ग्रुप के टॉप 10 में तो जगह बना ली पर टॉप 5 तक नहीं पहुंच पाईं। निकिता ने मिस वर्ल्ड 2026 के टाॅप 40 क्वाटरफाइनल्स में अपनी जगह सुनिश्चित की थी। निकिता ने मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल चैलेंज के माध्यम से सीधा इस सूची में प्रवेश किया था। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आज यानी 5 सितंबर 2026 को वियतनाम के…

ऑपरेशन गंगा: मोहनलाल की आगामी फिल्म के टाइटल का एलान

सुपरस्टार मोहनलाल अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी फिल्म को अब तक अस्थाई तौर पर ‘L367’कहा जा रहा था। मगर, आज शनिवार को इसके टाइटल का खुलासा कर दिया गया है और इसी के साथ फिल्म का भी आधिकारिक एलान कर दिया गया है। मोहनलाल की आगामी फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन गंगा’ है। यह देश के एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित फिल्म है। आज शनिवार को मोहनलाल ने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के…

‘अल्फा’ हुई फ्लॉप तो तापसी पन्नू के हाथ से निकले प्रोजेक्ट्स? जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म ‘गांधारी’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने सिर्फ अपने प्रोजेक्ट की बात नहीं की. उन्होंने वुमेन सेंट्रिक और खासकर एक्शन फिल्मों को लेकर इंडस्ट्री की सोच पर खुलकर बात की. उन्होंने ‘जूम टीवी’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि इंडस्ट्री में महिला लीड वाली फिल्मों को लेकर किस तरह का दबाव रहता है. उनके मुताबिक, अगर किसी फिल्म में एक्ट्रेस लीड रोल में है और उस पर अच्छा-खासा पैसा लगाया गया है, तो लोगों को उससे लगभग…

Bigg Boss 20 से सामने आई सलमान खान की पहली झलक, हैट में लगे डैशिंग

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 20वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. बीते दिन ही शो के घर की इनसाइड फोटोज सामने आईं. इसके खास रूल्स तक के बारे में बताया गया, जिसमें काफी ट्विस्ट देखने के लिए मिलने वाला है. ऐसे में इस नए सीजन की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है. इसके सेट से सलमान खान की पहली झलक भी सामने आई है, जिसमें वो हैट में कमाल लग रहे हैं. चलिए दिखाते हैं एक्टर का लुक. सलमान खान ने रियलिटी शो ‘बिग…

सम्राट होंगे साइड, चिराग पासवान बनेंगे मुख्यमंत्री! LJPR के दावे से खलबली

बिहार में नीतीश कुमार लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे और उनके हटने के बाद अभी बीजेपी के सम्राट चौधरी सीएम हैं. अब सम्राट चौधरी का कार्यकाल कितना लंबा होगा ये तो आगे पता चलेगा लेकिन एनडीए में शामिल चिराग पासवान की पार्टी के एक दावे से खलबली मच गई है. शुक्रवार (04 सितंबर, 2026) को पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजू तिवारी ने कहा, “हमको पूरा विश्वास है कि हम अपने नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन आगे आएंगे और आने…

हेल्थी स्किन और खूबसूरत दिखने के लिए आपके लिए खास टिप्स

अधिकतर सुनने को मिलता है कि सेहतमंद रहने के लिए आपको दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। आज हम आपको गर्म पानी पीने से सेहत को होने वाले कई तरह के फायदों के बारे में बताएँगे। जानिए गरम पानी कैसे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है।वजन कम करेंअगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है और लाख कोशिशों के बावजूद कुछ फर्क नहीं पड़ रहा है तो, गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर लगातार तीन महीने तक पिएं। आपको फर्क जरूर महसूस होगा। खाना खाने के…

बिहार के भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों की तरफ पावर स्टार पवन सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

बिहार पर बाढ़ का संकट गहराया हुआ है। भोजपुर के पिपरपाती, आरा समेत कई इलाकों में बाढ़ और कटाव का कहर है। बाढ़ प्रभावित इलाकों की तस्वीरें देख भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का दिल दहल गया है। उन्होंने पीड़ितों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। साथ ही बिहार के मुख्यमत्री से भी रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने का आग्रह किया है। पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ एक लंबा नोट…

अक्षय कुमार ने शुरू की ‘समुक’ की शूटिंग

अक्षय कुमार एक साल में 4 से 5 फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं. वो आए दिन नई-नई फिल्मों की अनाउंसमेंट करते रहते हैं. अब उन्होंने ऑफिशियली फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग शुरू कर दी है. ये एक बड़े स्केल पर बनी सर्वाइवल-एक्शन थ्रिलर है. इसे कनिष्क वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं. आशिन ए. शाह इसके को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म को एक ग्रैंड पैन-इंडियन थिएट्रिकल रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट पर पिछले दो साल से ज्यादा समय से काम…

‘जेलर 2’ की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टपोन, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रजनीकांत की फिल्म

जेलर 2’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। कहा जा रहा था कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है और इसके कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग भी की जा रही है। अब फिल्म के मेकर्स ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है। ‘जेलर 2’ के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके साफ कर दिया कि फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सन पिक्चर्स ने एक्स…

‘रामायण पार्ट 1’ का क्लाइमैक्स हुआ रिवील, रणबीर कपूर की फिल्म के आखिर में होगा बड़ा खुलासा!

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस समय सबसे ज्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के पहले पार्ट के क्लाइमैक्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद एक सवाल लगातार चर्चा में था कि हनुमान जी के किरदार में सनी देओल कहां हैं? अब खबर है कि सनी देओल के किरदार को ट्रेलर में इसलिए नहीं दिखाया गया है, क्योंकि ‘रामायण पार्ट…

तापसी पन्नू को गंभीर रोल में देखकर क्यों चौंक जाते हैं स्कूल-कॉलेज के दोस्त?

तापसी पन्नू ने अब तक कई गंभीर किरदार निभाए हैं, लेकिन उनके स्कूल-कॉलेज के दोस्तों को आज भी उन्हें ऐसे रोल में देखना थोड़ा अजीब लगता है। तापसी बताती हैं कि वे लोग उन्हें हमेशा से अलग अंदाज में जानते हैं और चाहते हैं कि वह कॉमेडी भी करें। तापसी कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है, जिसे मैंने अभी तक पूरी तरह एक्सप्लोर नहीं किया है। जो लोग मुझे पर्सनली जानते हैं, खासकर स्कूल और कॉलेज के समय से, उन्हें यह विश्वास करना बहुत मुश्किल…

‘रेस 4’ में आमिर खान की एंट्री की खबरों पर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने दिया रिएक्शन

हाल ही में खबरें थीं कि आमिर खान ‘रेस 4’ का हिस्सा बन सकते हैं। साथ ही ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य के फिल्म का निर्देशन करने की भी चर्चा थी। हालांकि, अब ‘रेस’ फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों को बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस टिप्स फिल्म्स ने सारी चर्चाओं से पर्दा उठा दिया है। रमेश तौरानी ने इंस्टाग्राम पर एक बयान शेयर करते हुए कहा, ‘हम यह साफ करना चाहते हैं कि ‘रेस 4’ की कास्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। हम मीडिया और सोशल मीडिया पेजों…

जावेद अख्तर ने याद किया विरोध प्रदर्शन का दौर

बीते दिनों दिल्ली में हो रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने जेन जी का बढ़- चढ़ कर साथ दिया। इसमें मशहूर अदाकारा शबाना आजमीं भी शामिल थीं। इस बारे में उनके पति जावेद अख्तर ने उनकी पत्नी की जमकर तारीफ की। गीतकार जावेद अख्तर ने हाल ही में एक देवना जी नाम के पॉडकास्ट में मेहमान बनकर पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा, ‘जब मैं लंदन में था, तब उसने मुझे फोन करके बताया कि वह दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रही…

‘टॉक्सिक’ के बाद कियारा आडवाणी की चमकी किस्मत, 10 साल पुरानी फिल्म के सीक्वल में आ सकती हैं नजर

इन दिनों कियारा आडवाणी अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। यश के साथ इस फिल्म में उनके किरदार और बोल्ड अंदाज ने खूब ध्यान खींचा है। इसी बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड में इन दिनों पुरानी फिल्मों के सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्मों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में अब साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘की एंड का’ का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स करीब 10 साल बाद ‘की एंड का 2’…