धोनी के IPL भविष्य पर खुला नया राज, ‘Impact Player’ पर पूर्व साथी का बड़ा बयान

पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते हैं, जिससे 2027 में होने वाले टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को लेकर बनी अनिश्चितता में एक और नया मोड़ आ गया है। सीएसके के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने यह खुलासा किया। यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज इम्पैक्ट प्लेयर नियम से अपना कार्यभार कम करके आईपीएल में अपना करियर आगे बढ़ा सकते थे, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि…

इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर सकता है कार्रवाई

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक पर चोट का नाटक करने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दो साल का प्रतिबंध लग सकता है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने के बावजूद इमाम चोट के कारण दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतरे। वह पहले दिन के दूसरे सत्र के बाद से पाकिस्तान के लिए मैदान पर भी नहीं उतरे थे।

वरुण धवन: रोपाई और गुड़ाई, अपने खेत में काम करते दिखे अभिनेता

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपने खेत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने जानकारी दी थी कि उन्होंने एक खेत खरीदा है। अब उन्होंने खेत में काम करते हुए अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि वह खेत में काम कर रहे हैं। एक तस्वीर में वह फावड़ा पकड़कर खुदाई कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी में वह फावड़ा के…

तेलंगाना: सीएम रेवंत रेड्डी का एक्शन, मंत्री कोंडा सुरेखा की कैबिनेट से छुट्टी, बोलीं- कांग्रेस में ही रहूंगी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने विवादित टिप्पणियों के बाद गुरुवार को अपनी कैबिनेट सहयोगी कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाने की सिफारिश राज्यपाल को भेज दी है। साथ ही जी. चिन्ना रेड्डी की राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति भी रद्द कर दी गई है। दोनों नेताओं के खिलाफ कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति पहले ही कड़ी कार्रवाई की सिफारिश कर चुकी थी। सरकार ने अब योजना बोर्ड में गडवाल विजयलक्ष्मी और KUDA में पूर्व सांसद जी. सुधा रानी को नई जिम्मेदारियां दी हैं। राज्यपाल को भेजी…

बिहार के भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों की तरफ पावर स्टार पवन सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

बिहार पर बाढ़ का संकट गहराया हुआ है। भोजपुर के पिपरपाती, आरा समेत कई इलाकों में बाढ़ और कटाव का कहर है। बाढ़ प्रभावित इलाकों की तस्वीरें देख भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का दिल दहल गया है। उन्होंने पीड़ितों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। साथ ही बिहार के मुख्यमत्री से भी रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने का आग्रह किया है। पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ एक लंबा नोट…

‘लाठी-गोली क्यों चली’: बिहार में छात्रों पर कार्रवाई से भड़के राहुल गांधी

बिहार में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी टकराव बढ़ता दिख रहा है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज दबाने वाली सत्ता को आखिरकार जनता को जवाब देना पड़ता है। उन्होंने कहा ने कहा कि वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं है। सवाल: राहुल गांधी ने छात्रों से मुलाकात के बाद क्या कहा?जवाब: राहुल गांधी ने बिहार के उन छात्रों और युवाओं से मुलाकात की, जिन्होंने परीक्षा…