बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपने खेत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने जानकारी दी थी कि उन्होंने एक खेत खरीदा है। अब उन्होंने खेत में काम करते हुए अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि वह खेत में काम कर रहे हैं। एक तस्वीर में वह फावड़ा पकड़कर खुदाई कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी में वह फावड़ा के साथ पोज दे रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वरुण धान के खेत में पोज देते नजर आए। तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है ‘खेती शुरू’। उनकी पोस्ट पर कई फैंस कमेंट कर रहे हैं।
वरुण धवन: रोपाई और गुड़ाई, अपने खेत में काम करते दिखे अभिनेता
