एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एले इंडिया से बातचीत में कहा, ‘ जब मेरे पास यह फिल्म आई तो उस वक्त फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों ने मुझे इस फिल्म में काम न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर मैंने फिल्म में बोल्ड सीन्स दिये तो इससे मेरे करियर पर बुरा असर पड़ेगा। यह भी हो सकता है कि मुझे आगे फिल्में न मिलें।’बिपाशा बसु ने आगे अपनी बातचीत में बताया कि इन सुझावों को सुनने के बाद उन्होंने अपना तर्क रखा। एक्ट्रेस ने उन सभी लोगों से कहा, ‘मैं एक व्यस्क हूं। यह फिल्म भी एक व्यस्क प्रेम कहानी पर आधारित है। यह बच्चों के लिए नहीं है।’ बिपाश ने बताया कि फिल्म में सोनिया का किरदार ऐसा था जिसमें वह खुद को ढाल सकती थीं और यह फिल्म करने में उन्हें काफी मजा आया। फिल्म ‘जिस्म’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.14 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 13.14 करोड़ की कमाई की थी। उस समय नए अभिनेताओं की फिल्म का इतना कलेक्शन करना बड़ी बात थी।
बिपाशा बसु: फिल्म ‘जिस्म’ के बोल्ड सीन पर क्या बोलीं अभिनेत्री?
