फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान और शिरीष कुंदर के ट्रिपलेट्स अब बड़े हो गए हैं। उनके बच्चे सीजर, दीवा और अन्या पढ़ाई के लिए मुंबई से दूर अमेरिका चले गए हैं। तीनों अलग-अलग यूनिवर्सिटी और तीन अलग-अलग शहरों में अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करेंगे। बच्चों को विदा करते हुए फराह खान काफी इमोशनल नजर आईं।
फराह खान ने रविवार को इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह अपने तीनों बच्चों के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। बच्चों को कॉलेज छोड़ने के दौरान फराह के लिए यह पल काफी भावुक रहा। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, ‘अगर आपको लगता है कि अपने बच्चे को कॉलेज भेजना मुश्किल है, तो इसे तीन बार करने की कोशिश करें। 3 शहर, 3 कैंपस… 3 विदाइयां! मेरे दिल के 3 टुकड़े।’ इसके बाद फराह ने अपने बच्चों के लिए लिखा, ‘जाओ, जी लो अपनी जिंदगी… लेकिन याद रखना, सभी रास्ते वापस मम्मी और डैड के पास ही आते हैं।’
