दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर एडिशनल DCP अभिमन्यु पोसवाल ने कहा, अब तक नौ बच्चों को बचाया गया है और अस्पताल ले जाया गया है. दुख की बात है कि उनमें से तीन को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया. दोपहर करीब 1:30 बजे हमें PCR कॉल मिली कि एक इमारत गिर गई है. हमारे SHO तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे. वहाँ पहुँचने पर पता चला कि यह एक PG था और इमारत गिर गई थी. हालात को देखते हुए तुरंत NDRF को बुलाया गया. फायर सर्विस टीम, स्थानीय प्रशासन और CATS एम्बुलेंस को भी तुरंत सूचना दी गई. बचाव अभियान अभी भी जारी है. अब तक नौ बच्चों को बचाया गया है और अस्पताल ले जाया गया है. दुख की बात है कि उनमें से तीन को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया.
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा LIVE: दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में 3 की मौत, एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुटी
