गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय अरविंद गिरी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजेंद्र गिरी मैरिज लॉन में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गोला की माटी के लाडले, जनप्रिय और विकास पुरुष स्वर्गीय अरविंद गिरि की पुण्यतिथि पर पूरा गोला विधानसभा क्षेत्र उन्हें भावभीनी एवं आश्वपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ा। श्रद्धांजलि सभा में पधारे नेताओं, क्षेत्रवासियों सहित स्थानीय लोगो की आंख नम थी और हर दिल अपने उस विकास पुरुष को नमन कर रहा था जिसने गोला को विकास की एक नई पहचान दी थी। कार्यक्रम के दौरान गोला विधायक अमन गिरी और उनके पूरे परिवार सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने अपने जनप्रिय नेता विकास पुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शिविर में स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रिकॉर्ड संख्या में रक्तदान किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने दिवंगत विधायक के जनहित के कार्यों और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद किया।
लखीमपुर खीरी : विकास पुरुष स्व० अरविंद गिरी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए क्षेत्रवासी
