जौनपुर -तहसील शाहगंज में संपूर्ण समाधान दिवस डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

शाहगंज-जौनपुर शनिवार को तहसील शाहगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से जिलाधिकारी महोदय श्रीमान सैमुअल पाल ने जी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें फरियादियों की भारी संख्या देखने को मिली । जिसमें कुल 189 प्रार्थना पत्र आए जिसमें 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । श्रीमान जिलधिकारी महोदय ने धारा 24 से संबंधित मामलों को संज्ञान में लेते हए सभी लेखपालों को सत्य निर्देश दिए की इसमें किसी प्रकार की जल्दबाजी व लापरवाही न करें । जो भी कार्य हो वह मेरिट के आधार पर वह कानूनी प्रक्रिया के तहत संपन्न किया जाए। तथा उन्होंने यह भी आदेश दिया कि एक ही मामलों पर बार-बार एक ही रिपोर्ट न लगाया जाए।

Leave a Comment