महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शांति पीडीए सेवा संस्थान की पहल बरऊत में सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर सेंटर का शुभारंभ, आधी आबादी के सर्वांगीण विकास पर जोर जौनपुर। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरऊत स्थित बुढ़िया माई स्थान के गेट पर शांति पीडीए सेवा संस्थान के सिलाई-कढ़ाई एवं ब्यूटी पार्लर सेंटर का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रमोद यादव और माधुरी यादव के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर संस्था से जुड़े लोगों ने महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समाज की…
Category: जौनपुर
तीन दिन से लापता दिपक विश्वकर्मा की मिली लाश
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन दिन से लापता चल रहे युवक दीपक विश्वकर्मा का शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर मक्का के खेत में लाश बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया। स्थानीय समाचार जानकारी के अनुसार, मुज्जकिपुर निवासी दीपक विश्वकर्मा पिछले तीन दिनों से लापता थे। मंगलवार सुबह एक महिला घास काटने के लिए घटनास्थल के पास पहुंची, जहां शव दिखाई देने पर उसके होश उड़ गए। महिला ने इसकी…
जौनपुर: शिक्षा सम्बन्धी मांगों को लेकर 20 नवंबर को अर्जक संघ प्रांतीय मुख्यालयों में धरना देगा
जौनपुर में अर्जक संघ की राष्ट्रीय समिति की बैठक संपन्न द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा जौनपुर(उप्र),30 अगस्त। मानववादी संगठन अर्जक संघ शिक्षा सम्बन्धी मांगों को लेकर आगामी 20 नवंबर को प्रांतीय मुख्यालयों में धरना देगा।उक्त निर्णय आज यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार भारती की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय बैठक में लिया गया।बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि अर्जक संघ का अब अलग युवा समिति और महिला समिति भी गठन किया जाएगा।बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री रामजी वर्मा, शिवनंदन प्रभाकर, ऊषा सिंह, चंद्रभान वर्मा, सेवा राम पटेल,…
अर्जक संघ की बैठक जौनपुर में 29–30 अगस्त को
राष्ट्रीय समिति के साथ उत्तर प्रदेश की प्रांतीय समिति की बैठक भी साथ में होगी–राम निवास वर्मापटना से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट पटना, द दस्तक 24 ।मानववादी संगठन अर्जक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी 29 एवं 30 अगस्त को उत्तर प्रदेश के जौनपुर सिटी स्टेशन के निकट होगी जिसमें देश की सामाजिक और सांस्कृतिक समस्याओं पर विशेष चर्चा होगी। उक्त जानकारी संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिवनंदन प्रसाद प्रभाकर ने दी ।उन्होंने बताया बैठक में अर्जक संघ के विस्तार और अर्जक त्यौहार पर भी बैठक में चर्चा होगी।एक अन्य…
जौनपुर: बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर मां बेटी की दर्दनाक मौत ।
शाहगंज(जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र शाहगंज के राजापुर सहावै गांव में बुधवार को दोपहर कच्चे रिहायशी मकान की दीवार भर-भराकर कर गिर गई मलबे में दबने से मां बेटी की मौत हो गई । जबकि दूसरी बेटी ने भाग कर अपनी जान बचा ली। गांव निवासी बिंदु राजभर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं बुधवार दोपहर वह घर के बाहर बैठे थे। उनकी पत्नी ज्ञानती देवी और दोनों बेटियां दीवार के पास बैठी थी। सुबह हुई बारिशके कारण मिट्टी दरक रही थी । अचानक दीवार भर भरा कर गिर…
जौनपुर: श्रावण माह में शिव भक्ति में डूबा शाहगंज।
शाहगंज(जौनपुर) समाजसेवी मनीष सिंह ने शाहगंज में स्थित महादेव मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया। जिसमें श्री भक्तों वी कांवरियों काजल सैलाब उमड़ पड़ा। लोग भगवान शिव का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
जौनपुर :जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना बरसठी का निरीक्षण एवं नवनिर्मित भोजनालय का किया गया उद्घाटन
जौनपुर : जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के द्वारा थाना बरसठी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, बैरक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शिकायतों एवं विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों की सुविधा हेतु थाना परिसर में नवनिर्मित भोजनालय…
जौनपुर :नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
जौनपुर :नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत जौनपुर के तत्वावधान में मोहम्मद हसन पी०जी० कॉलेज जौनपुर में नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ सशक्त एवं जिम्मेदार युवा शक्ति के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए…
जौनपुर:सभी ग्राम पंचायतो में दिखेगी विकास की तस्वीर मुख्य प्रवेश द्वार पर लगेगा सूचना बोर्ड-
जौनपुरजिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायतों के मुख्य प्रवेश द्वार पर ग्राम सूचना बोर्ड लगाए जाएं, जिससे ग्रामीणों और आगंतुकों को गांव की आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके। बोर्ड पर गांव की जनसंख्या, मतदाताओं की संख्या, ग्राम प्रधान का नाम, भू-जल की स्थिति, प्रमुख उपलब्धियां और अंकित किया जाएगा।कैम्प कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के…
जौनपुर: जिला कारागार जौनपुर का जिला अधिकारी सैमुअल पाल ने व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवरअनुपम सिंह ने कियाऔचक निरीक्षण।
जौनपुर-जिला कारागार जौनपुर का शुक्रवार को जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने संयुक्त टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। कैदियों की हाल-चाल व स्वास्थ्य कीजानकारी लेते हुए बारको का भी निरीक्षण किया। मौके पर कुछ कैदियों की तबीयत बुखार आने के कारण खराब पाई गई। जिसको संज्ञान में लेते हुए उन्होंने कैदियोंके इलाज व उपचार हेतु स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अधिकारियों इलाज हेतु निर्देशित किये । उन्होंने बताया कि जहां छोटी-मोटी कमियां पाई गई है वहां विभागसे संबंधित अधिकारियों को दूर करने के निर्देश दिए गए है।
जौनपुर /मड़ियाहू :जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष,चार घायल
जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष,चार घायल,घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल। जौनपुर-जनपद के मड़ियाहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार दोपहर बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और फावड़े चले। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल भरत लाल पटेल की…
जौनपुर: एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन, शाहगंज में तैनात चकबंदी कानूनगो अनिल कुमार को रुपया 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार ।
शाहगंज(जौनपुर) शाहगंज तहसील में तैनात चकबंदी कानूनगो अनिल कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने ₹10000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आपत्ति पर रिपोर्ट लगाने की एवज में मांगी थी 10000 की घूस। सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की ट्रैम्प टीम ने तहसील गेट पर दबोचा। शिकायतकर्ता मानसिंह की शिकायत पर हुई गोपनीय जांच आरोप सही पाए गए। आरोपी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान थाने में मुकदमा दर्ज कार्यवाही जारी ।
युवाओं का भविष्य दांव पर, शिक्षा व्यवस्था कठघरे में: क्या ऐसे बनेगा भारत विश्वगुरु?
शिक्षा, पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक संवाद ही विकसित भारत की असली आधारशिला — रामनरेश प्रजापति पत्रकार, स्वर्ण पदक विजेता, जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर। “जब देश का युवा अपने भविष्य की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की अपेक्षा के साथ अपनी आवाज बुलंद करने को विवश हो जाए, तब यह केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए आत्ममंथन का विषय बन जाता है। किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति होती है। यदि वही युवा अपनी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं…
सोनम वांगचुक के समर्थन में निकाला गया शांति मार्च
नीट (NEET) परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं के विरोध में बदलापुर में जन अधिकार पार्टी व ADIYO पार्टी के नेतृत्व में बदलापुर में आयोजित रैली प्रदर्शन निकाल कर , छात्रों के न्याय, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था तथा उनके अधिकारों की मांग का पुरज़ोर समर्थन किया गया। जन अधिकार पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष रजनीश कुमार मौर्य ने कहां की जन अधिकार पार्टी शुरू से ही छात्रों के हितों और उनके अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ उनके हितों के लिए संघर्ष करती…
जौनपुर: शाहगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री की तबीयत अचानक खराब होने से हुई मौत।
शाहगंज(जौनपुर) शाहगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। और वह बेहोश हो गया जिससे यात्रियों में अपरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची जीआरपी आरपीएफ पुलिस ने यात्री को प्राथमिक उपचार हेतु राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज में भर्ती कराया। कुछ समय पश्चात उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए उसे उसे जिला अस्पताल जौनपुर भेज दिया। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार ने यात्री की पहचान राजकुमार निवासी ख़्वाजा पुर बड़ोरा थाना अखंड नगर जनपद सुलतानपुर बताया । वह पंजाब शहर…
जौनपुर: शटर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत गांव में पसरा सन्नाटा।
खेतासराय (जौनपुर) थानाक्षेत्र खेतासराय अंतर्गत ग्रामसभा तारगहना में शूटर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से शिवपूजन बिन्द की मौत हो गई। वह पिकअप चला कर अपने बच्चों का पालन पोषण करता था । उसके पास दो बच्चे थे पिता के मर जाने पश्चात दो मासूमों सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के चलते परिवार वालों और बच्चों की ठीक पुकार सुनकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
जौनपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट अलंकार के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा
जौनपुर : जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के…
जौनपुर :जनता इंटरमीडिअट कॉलेज विरभानपुर में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
जौनपुर :जौनपुर। जनता इण्टरमीडिएट कालेज बीरभानपुर के प्रांगण में 2025-26 के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय की प्रबन्धक उर्मिला सिंह एवं प्रधानाचार्य आनन्द प्रकाश सिंह ने गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात छात्रों को मिष्ठान वितरण करके सम्मानित किया। जैसे ही छात्र पुरस्कार प्राप्त किये, प्रफुल्लित एवं अपने को गौरवान्वित महसूस करते हुये उछलने—कूदने लगे। सभी शिक्षकों ने उज्जवल भविष्य का कामना किया। साथ ही आगे और अच्छा परिश्रम करने का मार्ग से अवगत कराया। छात्रों में अति उत्साह देखा गया जहां बच्चों ने…
जौनपुर :स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर लोगों को किया गया जागरूक
जौनपुर :रैली निकाल कर लोगों को किया गया जागरूक जौनपुर-जनपद के सिरकोनी विकास खण्ड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय राजेपुर द्वितीय के नगर पंचायत कचगांव में स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण नामांकन के अंतर्गत रैली निकाली गयी। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकृष्ण विश्वकर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व विद्यालय के अध्यापिका सुनीता यादव,शशि कला ,कंचन ,अर्चना आदि लोगों ने रैली में प्रतिभाग किया। तथा पांच नामांकन किया गया।
जौनपुर :किसानों की समस्या को लेकर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
जौनपुर : -राज्य पाल को नामित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। जौनपुर-जनपद मुख्यालय पर अपना दल कमेरावादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एक दिवसीय प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन के दौरान जौनपुर में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक दिवसीय किसानों के समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन करते हुए। राज्य पाल को नामित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह को सौंपते हुए।यह मांग किया कि किसानों की इस समय चल रहा धान की रोपाई के सबसे विकट समस्या पानी व खाद को लेकर सरकार पुरी तरह से विफल है। ज्ञापन सौंपने के…
