लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) सरकारी विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों की सेवाओं के प्रबंधन में अब कागजी कवायद और बिखरी व्यवस्थाओं की जगह डिजिटल व्यवस्था लेगी। सेवा प्रबंधन में पारदर्शिता, प्रक्रियाओं में एकरूपता और प्रभावी निगरानी के लिए प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) की शुरुआत की है। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और पालिका अध्यक्ष डॉ ईरा श्रीवास्तव की मौजूदगी में…
Category: लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी : गिरिजा बैराज के एफ्लक्स बंधे के समीप मोहाना नदी के कटान का डीएम ने लिया जायजा, दिए निर्देश
लखीमपुर खीर :(द दस्तक 24 न्यूज) मोहाना और कर्णाली नदी में बढ़े जलस्तर से तहसील निघासन के ग्राम जसनगर स्थित गिरिजा बैराज के एफ्लक्स बंधे के समीप नदी द्वारा किए जा रहे कटान को रोकने के लिए शारदा नगर सिंचाई खंड द्वारा युद्धस्तर पर चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों का डीएम अंजनी कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम यदुवीर सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड अजय कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड शारदा नगर करणपाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी और ग्रामवासी मौजूद रहे। डीएम ने फ्लड…
लखीमपुर खीरी : शासन के निर्देश पर फीवर हेल्प डेस्क का शुभारंभ
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) शासन के निर्देश पर जनपद लखीमपुर खीरी में भी फीवर हेल्प डेस्क की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष गुप्ता के निर्देश पर कर दी गई है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला चिकित्सालय में भी फीवर हेल्प डेस्क की शुरुआत हो गई है। यह पहल नागरिकों को त्वरित चिकित्सा सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए की गई है, जिससे बुखार से संबंधित बीमारियों की पहचान और प्रबंधन में सुधार होगा। यहाँ इस पहल के लिए पाँच वायरल हैशटैग दिए गए है।…
लखीमपुर खीरी : दोषसिद्धि की कम दर पर डीएम सख्त, अभियोजन की पैरवी में लापरवाही पर जताई नाराजगी
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) अभियोजन मामलों में दोषसिद्धि की कम दर और मामलों में शीघ्र जमानत मिलने की स्थिति पर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गंभीर अपराधों के मामलों में अभियोजन की पैरवी में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार शाम कलेक्ट्रेट में एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के साथ अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा करते हुए डीएम ने लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण और दोषसिद्धि प्रतिशत बढ़ाने के लिए अधिकारियों के पेंच कसे। डीएम ने निर्देश…
लखीमपुर खीरी : गोला सावन मेले के सफल समापन पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) छोटी काशी गोला में सावन माह मेले के सफल समापन होने के उपलक्ष्य में गोला विधायक माननीय अमन गिरी द्वारा नीलकंठ मैदान में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं शिव मंदिर अध्यक्ष जनार्दन गिरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन के के शुक्ला ने किया। इस अवसर पर सावन मेले को सकुशल संपन्न कराने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों, सफाईकर्मियों,पुलिसकर्मियों सहित सभी सहयोगियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते…
लखीमपुर खीरी : गोवंश को कार ने मारी टक्कर, सड़क पर तड़पता रहा गोवंश
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) खुटार रोड स्थित फूल बाबा आश्रम के पास सोमवार को एक स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर से एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गोवंश सड़क के बीचों-बीच चोटिल अवस्था में तड़पता रहा। घटना की सूचना मिलने पर भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल गोवंश की स्थिति देख स्थानीय पुलिस तथा पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी।सूचना के बाद पशु चिकित्सक के घटनास्थल पर पहुंचने में देरी हुई। जिला अध्यक्ष अनूप…
लखीमपुर खीरी : अभाविप ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) सावन के अंतिम सोमवार पर छोटी काशी गोला में आस्था का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोला नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने छोटी काशी के नाम से विख्यात शिव मंदिर में दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। फूलों की बारिश होने के बाद श्रद्धालुओं में दोगुना उत्साह देखने को मिला और इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘हर हर महादेव’ का जयघोष किया। छोटी काशी गोला शिव मंदिर दर्शन पूजन के लिए…
लखीमपुर खीरी : मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गले की जटिल गांठ की सफल सर्जरी
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) बेहतर इलाज की तलाश में राजधानी लखनऊ के अस्पतालों की दौड़ लगा रहे एक गंभीर मरीज को गृह जनपद में ही बड़ी राहत मिल गई। लखीमपुर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने एक महीने की गहन चिकित्सकीय जांच और सटीक योजना के बाद मरीज के गले में मौजूद बड़ी व जटिल गांठ का सफल ऑपरेशन कर उसे पूरी तरह स्वस्थ कर दिया। बताते चलें कि गले में तेज दर्द और बड़ी गांठ की समस्या से जूझ रहा मरीज लखनऊ के चक्कर…
लखीमपुर खीरी : रसोइयों को योगी सरकार की चार सौगाते,डीएम बोले बच्चों की थाली भरने के साथ रसोइयां तैयार कर रहीं विकसित भारत की नींव
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) सुबह स्कूल की घंटी बजती है तो कक्षाओं में पढ़ाई शुरू होती है लेकिन उससे पहले विद्यालय की रसोई में भविष्य की तैयारी शुरू हो जाती है। चूल्हे की आंच पर पकता भोजन और बच्चों की थाली में पहुंचता हर निवाला उनके स्वास्थ्य, पढ़ाई और सपनों से जुड़ा है। इसी भूमिका को सम्मान देते हुए सरकार ने परिषदीय विद्यालयों की रसोइयों को एक साथ चार बड़ी सौगातें दी हैं। मानदेय अब दो हजार से बढ़कर तीन हजार रुपए हो गया है। दुर्घटना में…
लखीमपुर खीरी : राकिशसं ने गन्ना मूल्य 600 रुपए प्रति कुंतल निर्धारण सहित बकाया भुगतान की उठाई मांग
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,गन्ना एवं चीनी विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार को ज्ञापन भेजकर गन्ना फसल की बढ़ी लागत और चीनी,एथेनॉल, जैविक पोटाश खाद आदि की बढ़ी हुई कीमतों को दृष्टिगत रखकर पेराई सत्र 2026 -27 के लिए 600 रुपए गन्ना मूल्य निर्धारण करने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि बीते पेराई सत्र में प्रदेश सरकार ने शीघ्र प्रजाति का…
संत शिरोमणि गुरू रवि दास जी महाराज की जयंती पर कलश वंदन यात्रा निकाली गई
गोला गोकर्णनाथ (दा दस्तक मीडिया)”=संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650 वी जयंती के उपलक्ष्य पर समरसता संकल्प अभियान के निमित्त कलश वंदन यात्रा आज विधानसभा गोला गोकर्णनाथ के नगर मण्डल में पांच धार्मिक मंदिर, शिव मंदिर, अम्बेडकर मंदिर , बौद्ध मंदिर, महर्षि वाल्मीकि मंदिर, नारायणी देवी मंदिर फ़ूल बाबा,स्थलों पर पहुंची जहां माननीय विधायक श्री अमन गिरी जी ने नगर के सम्मानित पदाधिकारियों व सभी वर्गों और समुदाय के लोगों के साथ में रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र माटी के कलश का पूजन कर संत…
लखीमपुर खीरी : सावन मेले में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर पहचान प्रदर्शित किए जाने की मांग
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) छोटी काशी गोला में सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने उप जिलाधिकारी गोला गोकर्णनाथ की गैर मौजूदगी में तहसीलदार गोला को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि सावन मेले के दौरान नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में प्रसाद की दुकानों तथा खाने-पीने के प्रतिष्ठानों पर संचालक का नाम और प्रतिष्ठान की पहचान स्पष्ट रूप…
लखीमपुर खीरी : नागमणि देने के नाम पर नेपाल के नागरिकों से ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) पढ़ुआ पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का सफल अनावरण किया है। शनिवार को नेपाल निवासी वादी श्री कृष्ण पहरी जिला ललितपुर नेपाल व उनके साथी अर्जुन जिला गोरखा नेपाल तथा भक्त बहादुर विक जिला तनहु नेपाल ने थाना पढुआ पर एक लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त कमलेश कुमार निवासी हरसिंहपुर थाना निघासन व उसके अन्य अज्ञात साथियों ने उन्हें ‘नागमणि’ देने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए की धनराशि हड़प ली है। इस सूचना…
लखीमपुर खीरी : डेंगू व जेई की सूचना पर गांवों में चला सर्विलांस अभियान
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद के ब्लॉक फूलबेहड़ के ग्राम ज्ञानपुर में डेंगू और ब्लॉक निघासन के ग्राम सिंगहा कला में जापानी एन्सेफेलाइटिस (जेई) के मरीज मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग तत्काल हरकत में आ गया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देश पर जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में मलेरिया विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा कर निरोधात्मक कार्यवाही व जागरूकता अभियान चलाया। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर एण्टोमोलॉजिकल सर्विलांस, सोर्स रिडक्शन, एंटीलार्वाल स्प्रे, फीवर ट्रैकिंग,…
लखीमपुर खीरी : सावन मेले में पहचान छिपाकर बेचे जा रहे थे खाद्य पदार्थ, भारतीय बजरंग दल ने जताई नाराजगी
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) सावन के पवित्र माह में छोटी काशी गोला में कांवड़ियों और शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच खाद्य पदार्थों की बिक्री में कथित रूप से पहचान छिपाने का मामला सामने आया है। शनिवार रात्रि लगभग 9 बजे भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने नानक चौकी के पास दो ऐसे वाहनों को पकड़ा जिन पर कथित तौर पर नाम बदलकर खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तत्काल इसकी सूचना नानक चौकी…
लखीमपुर खीरी : बाढ़ से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 41 बाढ़ चौकियां और 14 सचल चिकित्सा दल तैनात
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। वर्तमान में जनपद के 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित होते हैं जिन पर बाढ़ को लेकर तैयारी की गई है यहां मेडिकल टीम सहित अतिरिक्त इमरजेंसी दवाओं की व्यवस्था भी की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता द्वारा बताया गया कि जिले में बाढ़ नियंत्रण के लिए 41 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई…
लखीमपुर खीरी : दीक्षांत समारोह में डॉ पल्लव गुप्ता को शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार से किया गया सम्मानित
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ तहसील के ग्राम छतौनिया निवासी बीना गुप्ता के सुपुत्र डॉ. पल्लव गुप्ता को हाल ही में शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया हैं। बुधवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी पटेल एवं कुलाधिपति मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के 11वे दीक्षांत समारोह के दौरान डॉ पल्लव गुप्ता को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के हाथों शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार एवं स्वर्ण पदक व सम्मान पाकर मेधावी…
लखीमपुर : राकिशसं ने सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधार्थ ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ाने सहित अन्य मांगो को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) पवित्र सावन माह के दृष्टिगत छोटी काशी गोला कॉरिडोर आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रेन में जनरल कोचों की संख्या बढ़ाने एवं किसानों द्वारा रजिस्टर्ड भूमि दाखिल खारिज करने हेतु बुधवार को राकिशसं के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने रेल महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे-गोरखपुर को संबोधित ज्ञापन गोला एसडीएम युगांतर त्रिपाठी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि सावन माह में जनपद लखीमपुर खीरी के गोला कॉरिडोर छोटी…
लखीमपुर :श्रावण माह मैं कावड़ यात्रा के दृष्टिगत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा बसो का निरीक्षण किया गया
श्रावण कांवड़ यात्रा–2026 के दृष्टिगत गोला डिपो में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ARM) द्वारा टीम के साथ बसों का आउटशेडिंग निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बसों की तकनीकी फिटनेस, सुरक्षा उपकरण, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक मानकों की गहन जांच कर सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया गया।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने चालक और परिचालकों को भी बताया की सावन माह मैं जीरो एक्सीडेंट का दिया गया संदेश, सुरक्षित सुचारु संचालन के उद्देश्य से गोला डिपो में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, डिपो प्रभारी, केंद्र प्रभारी एवं फोरमैन की उपस्थिति में चालक-परिचालकों की काउंसलिंग…
लखीमपुर खीरी : छोटी काशी में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे सीएमओ
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) छोटी काशी गोला में प्रसिद्ध सावन मेले और कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने सावन के प्रथम सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत गोला गोकर्णनाथ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सावन मेले के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। सीएमओ द्वारा गोला गोकर्णनाथ स्थित शिव मंदिर परिसर, रिलायंस पेट्रोल पंप चेक पोस्ट तथा कंजा…
