हत्या मामले में आईजी के निर्देश पर SIT गठित, 8 अधिकारी शामिल
पीयूष की गोलीमारकर हुई थी हत्या,दुकानें रही थी बंद
नवादा से द दस्तक 24 प्रतिनिधि की रिपोर्ट
नवादा जिले के हिसुआ नगर बात 1 अगस्त को हुई गोलीबारी की घटना को पुलिस ने गंभीरत से लेते हुए इस मामले के त्वरित उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक, गया के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया है।
स्मरणीय है कि दिनांक 01.09.2026 को नवादा जिला अन्तर्गत ग्राम-पाचूगढ़, थाना-हिसुआ निवासी पीयूष कुमार उर्फ प्रणव, उम्र-23 वर्ष, पिता-मनीष कुमार भारती को कुछ अपराधकर्मियों द्वारा गोली मार कर हत्या करने के उपरांत पीड़ित परिवार और अन्य लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। पीड़ित परिवार ने बगोदर और भादसेनी गांव के कुछ लड़कों पर हत्या का आरोप लगाया था। बाद में हिसुआ बाजार भी बंद की गई थी।
इस संबंध में हिसुआ थाना कांड सं0-508/26, दिनांक-02.09.2026, धारा-191(2)/191(3)/190/103(1)/126(2)/115(2)/352/351(2)(3) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गयाजी द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मृतक के परिवार की सुरक्षा हेतु 02 अंगरक्षक एवं 01/04 पुलिस बल को हाउस गार्ड के रूप में तैनात किया गया है।

एसपी के नेतृत्व में 8 सदस्यीय SIT गठित :
पुलिस अधीक्षक, नवादा के नेतृत्व में गठित SIT में निम्नलिखित पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है:
1. अभिनव धीमान, पुलिस अधीक्षक, नवादा – टीम प्रभारी
2. सुरेश प्रसाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2, नवादा
3. दिगम्बर कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक, हिसुआ अंचल, नवादा
4. पंकज कुमार झा, अंचल पुलिस निरीक्षक, नगर, नवादा
5. मृत्युंजय कुमार, पु0नि0-सह-थानाध्यक्ष, हिसुआ थाना, नवादा
6. अनिल कुमार सिंह, पु0अ0नि0(अपर थानाध्यक्ष), हिसुआ थाना, नवादा
7. विकास चंद्र यादव, पु0नि0, डीआईयू प्रभारी, नवादा
8. आलोक कुमार, पु0अ0नि0, तकनीकी शाखा, नवादा
24 घंटे में समीक्षा :
SIT को निर्देश दिया गया है कि घटना के त्वरित एवं वैज्ञानिक अनुसंधान हेतु स्थानीय पुलिस एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी संभावित बिंदुओं पर गहन जाँच की जाए। घटनास्थल एवं उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्य तथा अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों का तत्काल विश्लेषण करते हुए अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर त्वरित छापेमारी / सर्च अभियान चलाया जाएगा। अनुसंधान की प्रगति की प्रत्येक 24 घंटे में समीक्षा की जाएगी।
मगध क्षेत्र की आईजी ने बताया कि घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
