पटना से उपेन्द्र पथिक द्वारा
जाने माने समाजवादी नेता राम स्वरूप वर्मा,शहीद जगदेव प्रसाद और ललई सिंह यादव की राजनीतिक विरासत शोषित समाज दल का 54 वाँ स्थापना दिवस सह बिहार प्रदेश का 27 वां प्रांतीय सम्मेलन आगामी 7 अगस्त को बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान के निकट आई एम ए हाल में आयोजित होगा। जिसका उद्घाटन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार करेंगे। अध्यक्षता बिहार के राज्याध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा करेंगे । इस कार्यक्रम में बिहार ,उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा से भी दल के नेता पधारने वाले हैं।
उक्त जानकारी देते हुए दल के राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश कुमार और प्रदेश के मंत्री धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एकमात्र शोषित समाज दल के पास ही लिखित सिद्धांत, नीति, वक्तव्य और कार्यक्रम है जिससे देश के किसानों, मजदूरों और शिल्पकारों की हालत में सुधार लाया जा सकता है। बाकी दल मतदाताओं को रिझाने और धोखे में रखकर बेवकूफ बनाने वाला है।
उक्त नेताओं ने बताया कि शोषित समाज दल के पास लिखित कृषि नीति, सिंचाई नीति, उद्योग नीति, विदेश नीति, शिक्षा नीति है जिससे देश खुशहाल होगा।इसलिए देश के तमाम पिछड़े दलित और मुसलमान को शोषित समाज दल से ही जुड़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राम राम स्वरूप वर्मा और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री जगदेव प्रसाद ने मिलकर 7 अगस्त 1972 को पटना के विधायक क्लब में शोषित समाज दल की स्थापना की थी।इसके पूर्व राम स्वरूप वर्मा उत्तर प्रदेश में अर्जक संघ और समाज दल तथा बिहार में जगदेव बाबू शोषित दल नामक राजनीतिक दल चला रहे थे। शोषित दल की बिहार में 1968 में सरकार भी बनी थी जिसके पहले मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह और दूसरे मुख्यमंत्री वीपी मंडल बने थे। दोनों के विधायक भी चुने गए थे।
उन्होंने कहा कि इसी समारोह में शोषित समाज दल बिहार का दो दिवसीय 27 वां प्रांतीय सम्मेलन होगा। जिसमें नई समिति का गठन किया जाएगा।इसकी तैयारी भी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामानुज सिंह गौतम के नेतृत्व में ली गई है ।
पटना: शोषित समाज दल का स्थापना दिवस सह बिहार प्रदेश सम्मेलन 7 को पटना में
