भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे से पहले बड़ी राहत मिली है। तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अनिवार्य फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए पूरी तरह फिट घोषित कर दिए गए हैं। बुमराह को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान प्रभाव (इम्पैक्ट) चोट लगी थी। इसी वजह से उन्हें लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे…
Day: August 2, 2026
अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप के वेन्यू घोषित, दक्षिण अफ्रीका में आठ स्थलों पर होंगे मैच
क्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले 2027 वनडे विश्व कप के लिए 12 वेन्यू तय कर लिए गए हैं। सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका के आठ स्टेडियम इन खेलों की मेजबानी करेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। यह प्रतिष्ठित 50 ओवर का टूर्नामेंट 24 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वापसी कर रहा है। इससे पहले 2003 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने आठवें पुरुष क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी की थी। जोहानिसबर्ग में आयोजित एक भव्य समारोह में दक्षिण अफ्रीका के आठ…
यूपी: विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से
विधानमंडल का मानसून सत्र में चार अगस्त को सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक अनुदानों की मांगें चार अगस्त को दोपहर 12:20 बजे सदन में पेश करेगी। इस सत्र के 3 से 6 अगस्त चलने की उम्मीद है। सत्र के पहले दिन तीन अगस्त को शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से सपा विधायक आलमबदी का निधन पर शोक जताने के बाद सदन स्थगित हो जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष की स्वीकिृति के बाद प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दूबे ने सत्र का कार्यक्रम जारी किया है। माना जा रहा…
E20 पेट्रोल पर केजीरवाल बोले- इसमें सरकार का क्या फायदा, लोगों पर इसे क्यों थोप रही है?
ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी शनिवार को नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 का आयोजन किया। आम आदमी पार्टी ने बताया कि दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में इस टाउनहॉल में लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़कर अपने अनुभव और सुझाव रखे। आप ने दावा किया कि उनके कार्यक्रम में देश भर से 6 लाख लोग जुड़े। इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल समेत प्रधानमंत्री की आवाज निकालने वाले कलाकार श्याम रंगीला के अलावा यूट्यूबर मनीष कश्यप भी शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल…
सलमान खान की सरप्राइज एंट्री, ‘अलायंस’ में अचानक पहुंचे भाईजान
शो ‘अलायंस’ के लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया कि सलमान अचानक घर के अंदर पहुंचे और अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करते नजर आए। सलमान पीले गेट से घर के अंदर आए और सीधे सोहेल के पास पहुंचे। सोहेल उस समय काफी इमोशनल नजर आ रहे थे। सलमान ने उन्हें गले लगाया, जिसे देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए। सोहेल इस समय शो के कंटेस्टेंट हैं। उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी शो में वाइल्डकार्ड के तौर पर आई थीं, लेकिन अब वह बाहर हो चुकी हैं। शो…
शाहरुख खान की ‘किंग’ ने बनाया रिकॉर्ड
शाहरुख खान की अगली फिल्म है ‘किंग’। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म क्रिसमस वीकएंड पर पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। इसे लेकर दर्शकों के जबर्दस्त उत्साह है। उम्मीदें हैं कि बॉक्स ऑफिस पर भी यह धमाका करेगी। मगर, फिलहाल तो इसने म्यूजिक राइट्स की डील को लेकर धमाका किया है। फिल्म ‘पठान’ की जबर्दस्त कामयाबी के बाद शाहरुख खान एक बार फिर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ ‘किंग’ में काम कर रहे हैं। खबरें हैं कि…
