शिक्षक दिवस के अवसर पर 38 शिक्षकों को पटना में किया जाएगा सम्मानित

स्मार्ट क्लासेस में होगा सीधा प्रसारणपटना से द दस्तक 24 प्रतिनिधि की रिपोर्टपटना, 2 सितंबर। राज्य से कुल 38 शिक्षकों को राजकीय सम्मान के लिए चयन किया गया है जिन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर आगामी 5 सितंबर को पटना के कृष्ण मेमोरियल हाल में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों में राज्य के विभिन्न जिलों के प्राथमिक, मध्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थापित प्रधानाध्यापक, विशिष्ट शिक्षक, सहायक शिक्षक सभी शामिल हैं।राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के आलोक में राज्य…

बिहार में अध्यापक भर्ती परीक्षा स्थगित

– लाखों छात्र 1 सितंबर का कर रहे थे इंतजार, –– 32,388 पदों पर होनी थी भर्ती पटना से द दस्तक 24 की रिपोर्ट बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा यानी TRE-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी है। जिससे अध्यापक अभ्यार्थियों में काफी निराशा हुई है। स्मरणीय है कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होनी थी। आयोग की ओर से परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना में…

शिशुपाल कुशवाहा बने शोषित समाज दल गया के अध्यक्ष

शोषित समाज दल का हुआ गया में गठन गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा गया, 30 अगस्त। शोषित समाज दल गया का आज गठन किया गया जिसमें शिशुपाल कुमार कुशवाहा को गया जिला का अध्यक्ष चुना गया।जबकि विद्या भूषण कुमार उर्फ सेनापति को जिला मंत्री चुना गया।शोसद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज शोषित समाज दल का पुनर्गठन करने हेतु सीता कुंड स्थित मास्टर एकेडमी में राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें दल के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।बैठक में दल के…

गया:मगध विश्वविद्यालय मे मांगों को लेकर छात्रों का धरना

गया से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं छात्रहित की मांगों को लेकर छात्र जदयू के अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा के नेतृत्व में एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया गया। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से मांग की गई कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रहित में सभी समस्याओं का शीघ्र एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करे। प्रदर्शन के दौरान निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी गईं— 1. PhD PAT 2022-23 सत्र के विद्यार्थियों…

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, और क्या क्या बोले

राजधानी पटना के गर्दनीबाग में छात्र धरना पर बैठे हैं. उनकी कई मांगे हैं. शुक्रवार (21 अगस्त, 2026) को एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव धरनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने छात्रों की मांगों को फिर से सुना और मीडिया से बातचीत में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर जमकर हमला किया. तेजस्वी यादव ने कहा, “सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी… जो छात्र-नौजवान कहेंगे वही करना पड़ेगा. जो जनता कहेगी वही करना पड़ेगा. आपको जनता ही चुनती है. जनता ही लोकतंत्र में मालिक है. इतना घमंड ठीक नहीं है. कितना…

पटना:शिक्षा सेवक संघ के प्रतिनिधि ने पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या के समाधान के लिए आग्रह किया।

शिक्षा सेवकों को जल्द वेतन देने का आश्वासन पटना से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट पटना बिहार के शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज़ के सेवकों को जल्द ही वेतन मिल सकेगा। इसका आश्वासन आज शिक्षा सेवक संभाले प्रतिनिधियों को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जन शिक्षा के निदेशक ने दी है। उक्त जानकारी देते हुए शिक्षा सेवक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मांझी ने बताया किशिक्षा सेवक सह तालीमी मरकज़ केप्रदेश अध्यक्ष मनोज रजक ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र बैठा एवं तालिमी मरकज के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहसिन अंसारी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री…

पटना:हम पार्टी के 18 प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

हम (से) का संगठन विस्तार 18 उपाध्यक्ष बने पटना से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट पटना, 21 अगस्त। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार ने 18 उपाध्यक्ष मनोनीत किया है जिसमें प्रो डी एन सिन्हा,रत्नेश पटेल, प्रफुल्ल चंद्रा, विजय यादव, नारायण मांझी, असद परवेज शमील है। इस बाबत आज हम पार्टी द्वारा एक पत्र निर्गत किया गया है।वजीरगंज प्रखंड में हम के नेता रामबली मांझी आदि ने खुशी जताते हुए नवनियुक्त उपाध्यक्षों को बधाई दी है।

गया: डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के भवन के लिए निरीक्षण

वजीरगंज में ही डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का संचालन हेतु भवन का हुआ निरीक्षण गया से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, वजीरगंज को नवादा स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव के बीच विद्यालय का संचालन वजीरगंज में ही जारी रखने की दिशा में पहल तेज हो गई है। सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार मांझी एवं हम (से.) के जिला महासचिव विकास कुमार पासवान ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात कर वजीरगंज में ही विद्यालय संचालित करने की मांग को लेकर लिखित आवेदन दिया था। केंद्रीय…

गया:वजीरगंज में हुआ सहयोग शिविर

घुरियामा पंचायत के मुंदीपुर में लगा सहयोग शिविर, 83 में 67 आवेदनों का हुआ निपटारागया से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घुरियामा के मुंदीपुर गांव में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने की। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुनने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं एवं प्रशासन से जुड़े मामलों के समाधान का प्रयास किया गया।सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें…

गया:विश्व फोटोग्राफी दिवस पर मीडियाकर्मियों ने काटा केक

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर वज़ीरगंज के फोटोग्राफरों और मीडिया कर्मियों ने काटा केक-दीपक फोटोग्राफी स्टूडियो में सम्मान समारोह, फोटोग्राफी की महत्ता पर हुई चर्चा गया से उपेन्द्र पथिक द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बुधवार को वज़ीरगंज के फोटोग्राफर एवं मीडिया कर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ केक काटा और फोटोग्राफी पर विशेष चर्चा का आयोजन किया।यह आयोजन पुनावां स्थित दीपक फोटोग्राफी स्टूडियो में दीपक कुमारके नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी फोटोग्राफरों और पत्रकारों ने एक साथ केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। इस दौरान फोटोग्राफी की महत्ता, इतिहास…

गया:नव विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला

रिपोर्ट: विनोद विरोधी गया। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का पेड़ से लटका हुआ शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा गांव का है। पुलिस ने मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा गांव के सोनारिक मांझी की पुत्री पुतुल कुमारी के रूप में हुई है।ग्रामीणों…

गया को बिहार का दूसरा राजधानी बनाये जाने को कॉंग्रेस ने की मांग

रिपोर्ट: विनोद विरोधी गया।बिहार राज्य से झारखंड के विभाजन के उपरांत पूर्व के एकीकृत बिहार के दूसरी राजधानी रांची के तर्ज़ पर गया को सूबे का दूसरा राजधानी बनाने की मांग कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सरकार से की है।मांग करने वालों में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, रूपेश चौधरी, अशोक राम, मुन्ना मांझी आदि ने कहा कि बिहार की दूसरी राजधानी बनने…

बिहार: अब केवल ई शिक्षा कोष पोर्टल से ही शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत होगा

पटना से उपेन्द्र पथिक द्वारा बिहार सरकार ने सख्त आदेश जारी करते हुए हिदायत दी है कि अगले 5 सितंबर से हर हाल में राज्य के प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, सहायक शिक्षक , विद्यालय अध्यापक और विशिष्ट शिक्षकों का अवकाश ई शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकृत होगा।शिक्षा विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र कुमार द्वारा दिनांक 18 अगस्त 2026 को जारी ज्ञापांक 912 के द्वारा कहा गया है कि अब किसी भी हालत में भौतिक रूप से प्राप्त अवकाश के आवेदनों को स्वीकृत…

गया: स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण संपन्न

पतेड़ मंगरावां स्कूल में भारत स्काउट एंड गाइड का 5 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न-भिण्डस टीओपी प्रभारी ने बच्चों को अनुशासन और सेवा भावना के दिए गुर गया से उपेन्द्र पथिक द्वारा वज़ीरगंज प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतेड़ मंगरावां में आयोजित स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समारोहपूर्वक समापन हुआ।समापन समारोह में वज़ीरगंज थाना के भिण्डस टीओपी प्रभारी अपनी टीम के साथ शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को स्काउट एंड गाइड के उद्देश्य, अनुशासन, सेवा भावना, आपदा के समय सहायता, नेतृत्व क्षमता तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी…

गया:प्रधानाध्यापक को गाली और धमकी , केस दर्ज

प्रधानाध्यापक को फोन पर जातिसूचक गाली और जान मारने की धमकी, केस दर्ज-नाइट गार्ड हटाने को लेकर हुआ विवाद, 15 अगस्त को घर पहुंचकर भी दी धमकी गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारावजीरगंज थाना अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुगाईन के प्रधानाध्यापक बीरेंद्र चौधरी को फोन पर गाली-गलौज और जान मारने की धमकी देने के आरोप में वज़ीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिरेंद्र चौधरी द्वारा दिए गए आवेदन और ऑडियो कॉल के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।आवेदन…

गया:वजीरगंज में कृषि मंत्री ने किया डिजिटल क्रॉप सर्वे का शुभारंभ

वज़ीरगंज में डिजिटल क्रॉप सर्वे का शुभारंभ, कृषि मंत्री ने धान के खेत में किया सर्वे -पिपरा गांव में मंत्री विजय सिन्हा ने की शुरुआत, 30 सितंबर तक पूरा होगा लक्ष्य गया से उपेन्द्र पथिक द्वारा कृषि विभाग की महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल क्रॉप सर्वे का शुभारंभ शनिवार को वज़ीरगंज प्रखंड की पूरा पंचायत के पिपरा गांव में हुआ। गया जिला के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसान मुन्ना यादव के धान के खेत में पहुंचकर स्वयं फसल का सर्वे कर इस प्रक्रिया की…

गया:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संविधान व अर्जक संघ की प्रस्तावना का लिया गया संकल्प

गया। स्वाधीनता दिवस के 80वीं वर्षगांठ पर विज्ञान व संविधान पर आधारित मानववादी संगठन अर्जक संघ ने जिला कार्यालय खिरियावां में संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद राय के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा झंडे की सलामी दी गई। झंडोतोलन के पश्चात संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह(अधिवक्ता) ने आगंतुकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना तथा अर्जक संघ की प्रस्तावना का संकल्प कराया। वहीं इस अवसर पर मौजूद अर्जक संघ सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीयसंयोजक उपेंद्र पथिक ने अर्जक संघ के नीति रीति के पालन करने पर बल दिया। झंडोतोलन…

गया/बिहार: बाराचट्टी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।

गया। स्वतंत्रता दिवस के आगमन पर जिले के बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाराचट्टी के बीडीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्कूली बच्चे, मुखिया, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राज्य संपोषित उच्च विद्यालय बाराचट्टी समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर यात्रा में शामिल…

शोषित समाज दल बिहार का प्रांतीय सम्मेलन पटना में संपन्न,सूरज भान पासवान बने प्रदेश अध्यक्ष

पटना से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्टशोषित समाज दल बिहार का 27 वां प्रांतीय सम्मेलन आज पटना के आई एम ए हाल में संपन्न हो गया। सम्मेलन में आरा के सुरज भान पासवान को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया जबकि भागलपुर के मंजर आलम को राज्यमंत्री और सौरभ कुमार बंटी को प्रेस प्रवक्ता सह अंकेक्षक चुना गया।श्री बंटी ने बताया कि कृष्ण प्रसाद दिवाकर और लालमोहन राम को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्वेता कुमारी और ओम प्रसाद को संयुक्त मंत्री, मो अशरफ को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अमरजीत कुशवाहा, रानी देवी,…

पटना: शोषित समाज दल का स्थापना दिवस सह बिहार प्रदेश का सम्मेलन सपन्न।

शोषित समाज दल के पास ही है देश की समस्याओं का समाधान–रामचंद्र कटियार पटना से उपेन्द्र पथिक द्वारासिद्धांत, नीति और कार्यक्रम पर आधारित समाजवादी पार्टी शोषित समाज दल का 54 वाँ स्थापना दिवस सह बिहार प्रदेश का 27 वां प्रांतीय सम्मेलन आज पटना के आई एम ए हाल में दल के राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हो गया।समारोह को संबोधित करते हुए दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार ने कहा कि देश में बेरोजगारी, अपराध, अशिक्षा, अंधविश्वास, रंगदारी , गरीबी और अपमानजक व्यवस्था के त्रस्त है। कुछ…