शोषित समाज दल का हुआ गया में गठन
गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा
गया, 30 अगस्त। शोषित समाज दल गया का आज गठन किया गया जिसमें शिशुपाल कुमार कुशवाहा को गया जिला का अध्यक्ष चुना गया।जबकि विद्या भूषण कुमार उर्फ सेनापति को जिला मंत्री चुना गया।
शोसद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज शोषित समाज दल का पुनर्गठन करने हेतु सीता कुंड स्थित मास्टर एकेडमी में राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें दल के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।
बैठक में दल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामानुज सिंह गौतम, दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरजभान पासवान, प्रेस प्रवक्ता सौरभ कुमार बंटी, रौशन पासवान , जितेंद्र कुमार आदि भी शामिल हुए।
विज्ञप्ति के अनुसार, चंदन कुमार और संकल्प मौर्य जिला के उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम कुमार मीडिया प्रभारी, एवं कई अन्य समिति के सदस्य चुने गए।
शिशुपाल कुशवाहा बने शोषित समाज दल गया के अध्यक्ष
