बरेली:मझगवां में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी की बैठक संपन्न, डब्लू कश्यप बने अध्यक्ष।

बरेली/मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत मझगवां में परंपरागत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाली रासलीला एवं मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को ग्राम देवता दुर्गा मंदिर परिसर में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजीव कुमार ने की। बैठक में सर्व समाज के लोगों एवं गांव के प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से *डब्लू कश्यप को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं पूर्व की भांति पुत्तू लाल सक्सेना कोषाध्यक्ष बनाए गए। चंदा एवं मटकी से प्राप्त धनराशि की व्यवस्था की जिम्मेदारी डॉ. शिवकुमार शर्मा, गिरिराज किशोर एवं तेज प्रकाश को सहयोगी के रूप में सौंपी गई।
कमेटी में मेला प्रबंधक* के रूप में संजीव कुमार प्रधान प्रतिनिधि, रामसेवक, रामकुमार शर्मा एवं अजय कुमार वर्मा को जिम्मेदारी दी गई। मंच संचालन*की जिम्मेदारी दीपचंद शर्मा, मल्लू शाह, सुंदरलाल कश्यप एवं कमल सिंह कश्यप को सौंपी गई।

*उपाध्यक्ष पद पर मिलन कश्यप, राजीव कश्यप, भजनलाल कश्यप, शिव कुमार कश्यप, लेखराज कश्यप, बुद्ध पाल वर्मा, आरपी वर्मा एवं डॉ. मुस्ताक अहमद अंसारी को शामिल किया गया। **मंत्री मंडल** में विशेष कुमार शर्मा, कौशलेंद्र शर्मा, संतोष वर्मा, शिव कुमार, रामपाल, दामोदर सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, अकबर शाह एवं भोमेंद्र आर्य को जिम्मेदारी दी गई।
वहीं संरक्षक मंडल में भगवान स्वरूप, वीरेंद्र वर्मा, कुलदीप शर्मा, द्वारका प्रसाद, पुष्पेंद्र वर्मा, रमेश सागर, आकाश सागर, सूरज सागर पत्रकार, संजीव कुमार पत्रकार, रोशन वर्मा एवं इशरत अंसारी सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया।
बैठक में पदाधिकारियों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रासलीला एवं मेले को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया।

Leave a Comment