मझगवां (बरेली)। ब्लॉक मझगवां की ग्राम पंचायत अलीगंज में सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े गाय के बछड़े को इलाज के लिए बरेली भेजा गया। बताया जा रहा है कि बछड़े के पैर में गंभीर चोट लगी थी, पैर से बहुत ज्यादा खून बह रहा था जिसके कारण वह खड़ा नहीं हो पा रहा था। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मझगवां के प्रखंड उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घायल बछड़े को उपचार के लिए बरेली भिजवाया। इस दौरान नवीन ठाकुर के साथ बजरंग…
Category: बरेली
बरेली : सेवानिवृत्त शंटिंग मास्टर भानु प्रताप शर्मा का बिशारतगंज में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत।
बरेली/बिशारतगंज। बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर शंटिंग मास्टर के पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए भानु प्रताप शर्मा का बिशारतगंज पहुंचने पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर उनके स्वागत में लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके लंबे सेवाकाल की सराहना की। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर सूरज पाल मौर्य, प्रदीप…
बरेली : देवरनियां में पेयजल पाइपलाइन का विस्तार दूसरी गली में काम शुरू वस्ती के लोगों में खुशी की लहर।
*पहली 85 मीटर पाइपलाइन का कार्य पूरा* *नई व्यवस्था से 205 घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल बस्ती के लोगों की मांग को लेकर अध्यक्ष ने वादे पर खरे उतरे* बरेली/देवरनिया। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 में शुद्ध पेयजल से वंचित आबादी को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में पहली 85 मीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य मंगलवार को पूरा हो गया, जबकि दूसरी गली में नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दोनों पाइपलाइन का कार्य पूरा होने के बाद करीब 205 घरों को शुद्ध…
बरेली : सार्वजनिक जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 52 ताश के पत्ते और 7,550 रुपये बरामद
बरेली/बिशारतगंज। थाना बिशारतगंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताशि के पत्ते और 7,550 रुपये की नकदी बरामद की।पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने पुलिस टीम के साथ ग्राम निसोई के पास ट्यूबवेल पर छापा मारकर जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम सिंह (30), भूरा (25), इमरान खां (28) और शराफत अली (32), सभी थाना अलीगंज क्षेत्र, बरेली के निवासी…
बरेली : युवती लापता, मां की शिकायत पर केस दर्ज।
*पुलिस ने नामजद युवक और उसके अज्ञात साथी पर मुकदमा किया* बरेली/शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद युवक और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर में युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी को अर्जुन पुत्र रामाशंकर, निवासी ग्राम आंखा, थाना बहेड़ी, अपने एक अज्ञात साथी के साथ बहला-फुसलाकर ले गया है।शिकायतकर्ता…
बरेली : अंबेडकर प्रतिमा का हाथ और चश्मा तोड़ा, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज भिलैया के अंबेडकर पार्क में शरारती तत्वों ने प्रतिमा खंडित की; एसडीएम ने नई प्रतिमा लगवाने का दिया आश्वासन।
बरेली/बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिलैया में मंगलवार को असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। अंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा का दाहिना हाथ और चश्मा आदि तोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। हालांकि अधिकारियों ने स्थिति को सामान्य बताया है।जानकारी के अनुसार, गांव के बाहर सड़क किनारे करीब तीन बीघा जमीन में अंबेडकर पार्क बना हुआ है। पार्क की चारदीवारी न होने के…
बरेली : रिछा में एफ एल एन प्रशिक्षण में समझाई बुनियादी शिक्षा की बारिकियां
*प्रशिक्षण को गंभीरता से ले शिक्षक : बीईओ**रिछा ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर हो रहा है आयोजन* बरेली/देवरनिया । बेसिक शिक्षा को और बेहतर बनाने के उदेश्य से ब्लॉक संसाधन केन्द्र रिछा (दमखोदा) पर एफ० एल० एन० प्रशिक्षण में बुनियादी शिक्षा पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।ब्लॉक रिछा (दमखोदा) के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जगदीश कुमार के निर्देशन में हो रहे एफ एल एन प्रशिक्षण के चौथे बैच के दूसरे दिन मंगलवार को काई अहम बिन्दुओं पर बताया गया। इसमें प्रशिक्षक बलवीर सिंह ने प्रशिक्षण की रूपरेखा के बारे में बताते…
बरेली/बिशारतगंज में बिजली कर्मी की मनमानी से उपभोक्ता परेशान, अधिशासी अभियंता से की शिकायत
बरेली/बिशारतगंज – नगर पंचायत बिशारतगंज के नई बाजार मोहल्ले में स्थित 400 KW के ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, आंवला को लिखित शिकायत दी है।उपभोक्ताओं का आरोप है कि कल रात 11 बजे लोड विभाजन के नाम पर केबिल निकाले जाने के लिए शटडाउन लिया गया। सप्लाई वापस आने पर ट्रांसफार्मर की एक केबिल का फ्यूज पिलर से काट दिया गया। शिकायत करने के लिए जब संविदा कर्मचारी रुपेन्द्र को फोन किया गया तो…
बरेली/आंवला के इफको ठेका कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, मुआवजे और नौकरी की मांग।
बरेली/आंवला। आंवला स्थित इफको के ठेका कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों ने मंगलवार को इफको के मुख्य गेट पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी, क्षेत्राधिकारी आंवला हेमंत उपाध्याय और तहसीलदार आंवला अतुल सेन सिंह मौके पर पहुंचे।जानकारी के अनुसार, आंवला तहसील क्षेत्र के भरताना गांव निवासी 45 वर्षीय धनपाल पुत्र हरिराम इफको में ठेकेदार के अधीन कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी सुबह…
गांव गैनी में घायल नंदी महाराज को इलाज के लिए बरेली भेजा, विहिप कार्यकर्ताओं ने दिखाई तत्परता
अलीगंज (बरेली)। थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम गैनी में घायल अवस्था में मिले नंदी महाराज को इलाज के लिए बरेली भेजा गया। बताया जा रहा है कि नंदी सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े थे। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मझगवां के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह के सहयोग से नंदी को उपचार के लिए बरेली भिजवाया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मझगवां के प्रखंड उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, प्रदीप शर्मा, पंकज गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता और ग्राम गैनी के प्रधान सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
बरेली : 159.50 करोड़ का गन्ना बकाया, किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरनाकेसर मिल डिस्टलरी गेट पर भाकियू (भानु) का डेरा, बोले—पूरा भुगतान मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन।
बरेली/बहेड़ी। करीब 159.50 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले किसानों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनके गन्ने का पूरा बकाया भुगतान नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू (भानु) गुट के कार्यकर्ताओं और किसानों ने केसर मिल के डिस्टलरी गेट पर धरना शुरू किया। इस दौरान तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अमर सिंह और प्रदेश प्रवक्ता जुबैर सिद्दीकी ने कहा कि मिल प्रबंधन ने…
बरेली : रंजिशन गाली गलौच कर सगे भाइयों को पीट कर किया घायल,प्राथमिकी दर्ज।
बरेली/शीशगढ़। बाइक खड़ी कर रहे युवक को दो लोगों ने रंजिशन गालियां दिन। गाली देने का विरोध करने पर युवक को धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया।इतना ही नहीं आरोपितों ने बचाने आए भाई के साथ भी मारपीट की।कस्बे के मोहल्ला शेखुपुरा निवासी अदनान ने पुलिस को बताया कि बीती पच्चीस अगस्त को वह मोहल्ला गौड़ी में अपनी बाइक खड़ी कर रहा था। आरोप है कि वहां पर पहले से मौजूद ताजीम व नदीम उसे देखकर रंजिशन गालियां देने लगे। विरोध करने पर उपरोक्त ने उसे कोई धारदार वस्तु मारकर…
बरेली/आंवला में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन, यूजीसी प्रावधानों की समीक्षा और आरक्षण में संशोधन की मांग।
बरेली/आंवला। आंवला में सोमवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी (UGC) से संबंधित प्रावधानों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा को सौंपा।प्रदर्शन से पहले, कस्बे के पुरैना मंदिर परिसर में सवर्ण समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इसके बाद, पुरैना से नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी नगर में घूमे और तहसील परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।सवर्ण समाज ने बताया कि वे केंद्र और राज्य सरकारों का ध्यान सामाजिक समरसता, समान अवसर और…
बरेली /473 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
बरेली/बिशारतगंज। थाना बिशारतगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 473 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर स्कूटी से कहीं जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पटपरागंज निवासी भगवानदास पुत्र देशराज, उम्र करीब 50 वर्ष को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर…
बरेली: एक माह से जलभराव में डूबा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, निकासी की नहीं व्यवस्था।
*कभी बड़े नेताओं की मेजबानी करने वाला ऐतिहासिक गेस्ट हाउस बदहाली का शिकार, सड़े पानी से बीमारी फैलने का खतरा* बरेली/बहेड़ी। पीडब्ल्यूडी का गेस्ट हाउस इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। परिसर में पिछले करीब एक महीने से बरसात का पानी भरा हुआ है, लेकिन जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। लंबे समय से जमा पानी अब सड़ने लगा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।बारिश का पानी गेस्ट हाउस परिसर में जमा होने के बाद स्थानीय स्तर…
बरेली : अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल
बरेली/अलीगंज। अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रामगंगा मार्ग पर तलैया स्थित गुरुद्वारे के पास घेराबंदी की। इस दौरान वीरेंद्र (28) पुत्र प्रेमनारायण, निवासी ग्राम गैनी, थाना अलीगंज, बरेली को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान…
बरेली:मंगेतर के साथ मंदिर से लौट रहे युगल के साथ बदमाशों ने की बदसलूकी व लूटपाट, ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोच पुलिस को सौंपा।
बरेली/फरीदपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत साठा वाली नहर के पास सोमवार दोपहर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक और उसकी मंगेतर के साथ सरेराह बदसलूकी, मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मढ़ी सुकटिया निवासी सत्यप्रकाश सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे अपनी मंगेतर के साथ पहलऊ मन्दिर गये थे। जहां से बाइक पर सवार…
बरेली:शराब के नशे में दबंगों ने महिला से की मारपीट, फाड़े वस्त्र।
बरेली/फरीदपुर। शराब के नशे में आरोपियों ने घर के बाहर बैठी के साथ मारपीट की और महिला के कपड़े फाड़कर उसकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया। बचाने पहुंची बेटी के साथ भी की मारपीट व छेड़छाड़। पीड़िता ने आरोपियों पर चाकू से हमला करने का भी आरोप लगाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।कस्बे के मोहल्ला लाइन पार की रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम करीब 5:30…
बरेली/धनेंटा फाटक पर खोखे से 3.516 किलो गांजा और 45 पव्वे शराब बरामद, दो गिरफ्तार।
बरेली/मीरगंज।फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर हाईवे स्थित धनेंटा फाटक के पास एक खोखा अस्थाई दुकान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन किलो 516 ग्राम गांजा और देशी शराब के 45 पव्वे बरामद किए।सोमवार को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धनेंटा फाटक स्थित खोखे से गांजा और शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रोहिताश पुत्र नन्हेलाल और दुर्गा प्रसाद पुत्र लालजी प्रसाद,…
बरेली:राजस्व टीम के लगाए पक्के तूदे उखाड़ने का आरोप, एसडीएम से शिकायत
बरेली/मीरगंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम रईया नगला निवासी रहमत हुसैन ने जमीन की मेढ़ बंदी को लेकर उपजिलाधिकारी मीरगंज से शिकायत की है। उन्होंने विपक्षियों पर राजस्व टीम द्वारा लगाए गए पक्के तूदे उखाड़कर ले जाने, मेढ़ काटकर खेत में मिला लेने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत अपनी कृषि भूमि गाटा संख्या 765, रकबा 1.680 हेक्टेयर की पक्की तूदा बंदी कराई थी। राजस्व निरीक्षक ने पुलिस बल और…
