बरेली /473 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

बरेली/बिशारतगंज। थाना बिशारतगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 473 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर स्कूटी से कहीं जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पटपरागंज निवासी भगवानदास पुत्र देशराज, उम्र करीब 50 वर्ष को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 473 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना बिशारतगंज में मु0अ0सं0 157/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अलीगंज थाने में भी आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे का उल्लेख पुलिस ने प्रेस नोट में किया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अफीम सस्ते दामों में खरीदकर अलग-अलग स्थानों पर महंगे दामों में बेचता था और इससे मिलने वाली रकम को अपने व परिवार के खर्च में इस्तेमाल करता था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक वीर सिंह, हेड कांस्टेबल मोहसिन शर्मा, कांस्टेबल छत्रपाल, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment