बरेली/धनेंटा फाटक पर खोखे से 3.516 किलो गांजा और 45 पव्वे शराब बरामद, दो गिरफ्तार।

बरेली/मीरगंज।फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर हाईवे स्थित धनेंटा फाटक के पास एक खोखा अस्थाई दुकान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन किलो 516 ग्राम गांजा और देशी शराब के 45 पव्वे बरामद किए।
सोमवार को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धनेंटा फाटक स्थित खोखे से गांजा और शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रोहिताश पुत्र नन्हेलाल और दुर्गा प्रसाद पुत्र लालजी प्रसाद, निवासी ग्राम धनेंटा को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से 3.516 किलो गांजा और 45 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह गांजा आने-जाने वाले ट्रक चालकों को बेचते थे। वहीं शराब के पव्वे शराब की दुकान से कम कीमत में खरीदकर ट्रक चालकों को अधिक दाम में बेचने की बात भी सामने आई।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू कर दी है। दोनों को न्यायालय में पेश कर लिए भेज दिया है।

Leave a Comment