स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 वीरता पुरस्कारों का एलान, 13 सम्मान मरणोपरांत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों को 78 वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दी है। इनमें 13 मरणोपरांत दिए जाने वाले पुरस्कार शामिल हैं। राष्ट्रपति की मंजूरी से दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों में सात मरणोपरांत सहित नौ कीर्ति चक्र शामिल हैं। इसके अलावा एक शौर्य चक्र बार, एक मरणोपरांत सहित 19 शौर्य चक्र, पांच सेना पदक बार (वीरता), पांच मरणोपरांत सहित 36 सेना पदक (वीरता), तीन नौसेना पदक (वीरता) और पांच वायु सेना पदक (वीरता) शामिल…

श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

श्रीलंका से एक बेहद दुख भरी खबर आई है. क्रिकेट के मैदान पर हुए विवाद के बाद 62 वर्षीय कोच की मौत का मामला सामने आया है. यह घटना कोलंबो की है, जहां एक क्रिकेट मैच के दौरान विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद कोच सुमित फर्नांडो को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के संबंध में 17 वर्षीय स्कूल लेवल क्रिकेटर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि हमला करने के शक में गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को उसे कोलंबो…

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद में दिए एक भाषण को लेकर मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है और 28 अगस्त 2026 तक जवाब देने के लिए कहा गया है. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और संजय जायसवाल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की थी और असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था. इस शिकायत पर लोकसभा की समिति ने नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में राहुल गांधी पर एंटी पेपर लीक…