सितंबर में अफगानिस्तान भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी करेगा, हालांकि तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे. पहले अफगानिस्तान की तरफ से सीरीज के बारे में जानकारी दी गई थी, जिस पर बुधवार को BCCI ने मुहर लगाई. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शेड्यूल का एलान कर दिया है. पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. शेड्यूल के एलान के साथ ये भी साफ हो गया है कि इस सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा. जानिए लाइव ब्रॉडकास्ट राइट्स किसके पास हैं और लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी.
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत में ब्रॉडकास्ट राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. यानी टीवी पर लाइव मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा.भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर होगी.
