मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘हैवान’ एक्टर और पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 1,200 करोड़ रुपये है। उनकी इस संपत्ति में आलीशान पुश्तैनी महल, मुंबई के पॉश इलाकों में फ्लैट, महंगी गाड़ियां और ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं।सैफ अली खान को बॉलीवुड में 25 से ज़्यादा साल हो चुके हैं और इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जॉनर की फिल्में कर अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है. वे हिंदी सिनेमा के सबसे वर्सेटाइल और स्टाइलिश अभिनेताओं में से एक हैं.अपने सफल बॉलीवुड करियर के अलावा सैफ अली खान बॉलीवुड के नवाब के नाम से मशहूर हैं. दरअसल वे शाही खानदान से हैं. उनके पास 800 करोड़ का पटौदी पैलेस भी है. डीएनए की रिपोर्ट् के अनुसार, सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान की कुल संपत्ति भी लगभग 485 करोड़ रुपये है. इसी के साथ वे बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल्स में से हैं.
कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘हैवान’ एक्टर सैफ अली खान?
