कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा करते हैं। वह तैराकी और जिउ-जित्सु जैसी गतिविधियों का भी जिक्र कर चुके हैं। अब केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदियों में उतरने से पहले प्रशिक्षण लेने की सलाह दी है। हालांकि, किरेन रिजिजू ने यह बात मजाकिया अंदाज में कही। किरेन रिजिजू ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अरुणाचल प्रदेश की एक नदी में तैरते…
Day: August 24, 2026
ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश पर जीत से भारत को राहत? बांग्लादेश को पछाड़कर शीर्ष-4 में पहुंचने का मौका
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलिया 80 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है, जबकि बांग्लादेश 55.56 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। भारत 53.33 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है और श्रीलंका के खिलाफ जीत से बांग्लादेश को पीछे छोड़ सकता है।
शुभमन ने रचा इतिहास, 3000 टेस्ट रन पूरे करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बने
भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट के एक खास रिकॉर्ड में अपनी जगह बना ली है। गिल अब टेस्ट में 3000 रन पूरे करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं।
‘द कपिल शर्मा शो’ के कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का हुआ निधन
‘द कपिल शर्मा शो’ में ‘राजू’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके सह-कलाकार और दोस्त कृष्णा अभिषेक ने की। वह आज राजीव के साथ इंदौर में परफॉर्म करने वाले थे। उन्हें इस दुखद घटना के बारे में तब पता चला जब वे फ्लाइट में सवार हो चुके थे। श्रद्धांजलि के तौर पर, आयोजकों और कृष्णा ने मध्य प्रदेश में होने वाले अपने शो को रीशेड्यूल करने का फैसला किया है।
