जौनपुर: बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर मां बेटी की दर्दनाक मौत ।

शाहगंज(जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र शाहगंज के राजापुर सहावै गांव में बुधवार को दोपहर कच्चे रिहायशी मकान की दीवार भर-भराकर कर गिर गई मलबे में दबने से मां बेटी की मौत हो गई । जबकि दूसरी बेटी ने भाग कर अपनी जान बचा ली। गांव निवासी बिंदु राजभर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं बुधवार दोपहर वह घर के बाहर बैठे थे। उनकी पत्नी ज्ञानती देवी और दोनों बेटियां दीवार के पास बैठी थी। सुबह हुई बारिशके कारण मिट्टी दरक रही थी । अचानक दीवार भर भरा कर गिर…

फर्रुखाबाद:15 अगस्त के चार दिन बाद भी उल्टा लगा तिरंगा, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का जिम्मेदार कौन?

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शमशाबाद शाखा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस बीतने के चार दिन बाद भी बैंक परिसर में तिरंगा उल्टा लगा हुआ दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और गरिमा को लेकर निर्धारित नियमों के बावजूद बैंक परिसर में इस तरह तिरंगा लगा होना गंभीर लापरवाही का मामला माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक जैसी सार्वजनिक संस्था में राष्ट्रीय…

गया:वजीरगंज में हुआ सहयोग शिविर

घुरियामा पंचायत के मुंदीपुर में लगा सहयोग शिविर, 83 में 67 आवेदनों का हुआ निपटारागया से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घुरियामा के मुंदीपुर गांव में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने की। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुनने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं एवं प्रशासन से जुड़े मामलों के समाधान का प्रयास किया गया।सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें…

गया:विश्व फोटोग्राफी दिवस पर मीडियाकर्मियों ने काटा केक

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर वज़ीरगंज के फोटोग्राफरों और मीडिया कर्मियों ने काटा केक-दीपक फोटोग्राफी स्टूडियो में सम्मान समारोह, फोटोग्राफी की महत्ता पर हुई चर्चा गया से उपेन्द्र पथिक द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बुधवार को वज़ीरगंज के फोटोग्राफर एवं मीडिया कर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ केक काटा और फोटोग्राफी पर विशेष चर्चा का आयोजन किया।यह आयोजन पुनावां स्थित दीपक फोटोग्राफी स्टूडियो में दीपक कुमारके नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी फोटोग्राफरों और पत्रकारों ने एक साथ केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। इस दौरान फोटोग्राफी की महत्ता, इतिहास…

लखनऊ:सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के वंशजों में सरकार के प्रति आक्रोश-अरविंद कुशवाहा 

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2026 सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य केयर फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित पत्रकार वार्ता में अरविंद कुमार कुशवाहा एडवोकेट ने बताया कल्याण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री के आदेश पर 2001 मे चन्द्रगुप्त मौर्य की 9 फीट ऊंची प्रतिमा सरकार के बजट से मूर्ति कार के यहां बनवाई गयी थी जो आज 26 वर्ष से वर्तमान सरकार की उपेक्षा के कारण पार्क चिन्हित न होने पर प्रतिमा स्थापित नहीं हो पा रही है श्री कुशवाहा ने कहा सरकार बनाने मे अहम भूमिका समाज की होने के बाद भी…

गया:नव विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला

रिपोर्ट: विनोद विरोधी गया। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का पेड़ से लटका हुआ शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा गांव का है। पुलिस ने मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा गांव के सोनारिक मांझी की पुत्री पुतुल कुमारी के रूप में हुई है।ग्रामीणों…

गया को बिहार का दूसरा राजधानी बनाये जाने को कॉंग्रेस ने की मांग

रिपोर्ट: विनोद विरोधी गया।बिहार राज्य से झारखंड के विभाजन के उपरांत पूर्व के एकीकृत बिहार के दूसरी राजधानी रांची के तर्ज़ पर गया को सूबे का दूसरा राजधानी बनाने की मांग कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सरकार से की है।मांग करने वालों में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, रूपेश चौधरी, अशोक राम, मुन्ना मांझी आदि ने कहा कि बिहार की दूसरी राजधानी बनने…

आजमगढ़:किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाला बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आजमगढ़ ब्यूरो :: आजमगढ़ के रौनापार थाना में पूर्व वादी मुकदमा थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 16.08.2026 को उनकी नाबालिग पुत्री को एक बाल अपचारी, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर, बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी का विवरण-*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के आदेश के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व तथा…

लखीमपुर खीरी : राकिशसं ने गन्ना मूल्य 600 रुपए प्रति कुंतल निर्धारण सहित बकाया भुगतान की उठाई मांग

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,गन्ना एवं चीनी विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार को ज्ञापन भेजकर गन्ना फसल की बढ़ी लागत और चीनी,एथेनॉल, जैविक पोटाश खाद आदि की बढ़ी हुई कीमतों को दृष्टिगत रखकर पेराई सत्र 2026 -27 के लिए 600 रुपए गन्ना मूल्य निर्धारण करने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि बीते पेराई सत्र में प्रदेश सरकार ने शीघ्र प्रजाति का…

सीतापुर:रहीमाबाद एवं कड़ीनगर में आजाद समाज पार्टी की नुक्कड़ सभा, भाईचारा और संगठन मजबूती का दिया संदेश

* मिश्रिख/सीतापुर। ग्राम रहीमाबाद एवं कड़ीनगर में बुधवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में पार्टी की नीतियों और आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के मिश्रिख विधानसभा प्रभारी सौरभ किशोर रहे। वरिष्ठ अतिथि एवं प्रदेश कोर कमेटी सदस्य डॉ. संतोष सिंह, मंडल प्रभारी श्रीकृष्ण जाटव, मिश्रिख विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती, विधानसभा उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, संतोष सिंह, विपिन सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभा को संबोधित…

फर्रुखाबाद:पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर आयोग ने अधिकारियों के साथ की बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व और आरक्षण से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष एवं मा0 न्यायमूर्ति श्री राम औतार सिंह ने की। इस दौरान आयोग के सदस्य श्री ब्रजेश कुमार (सेवानिवृत्त डीजे), श्री संतोष कुमार विश्वकर्मा (सेवानिवृत्त एडीजे), डॉ. अरविन्द कुमार चौरसिया (सेवानिवृत्त आईएएस), श्री एसपी सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) तथा…

फर्रुखाबाद में क्षेत्राधिकारियों के तबादले, तीन सीओ के बदले सर्किल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2026 जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने तीन क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में बदलाव किया है। कायमगंज, अमृतपुर और मोहम्मदाबाद के क्षेत्राधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए फेरबदल के तहत सीओ कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी को अब अमृतपुर सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सीओ अमृतपुर आलोक कुमार सिंह को स्थानांतरित कर मोहम्मदाबाद सर्किल का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा को…

प्रयागराज : थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुकदमें से सम्बन्धित पीड़िता/ अपहृता सकुशल बरामद

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायइनायत पर पंजीकृत मु0अ0सं0-210/2026 धारा-87/137(2) से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल कुमार बिन्द पुत्र सुभाष कुमार बिन्द निवासी ग्राम सरपतीपुर थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा दिनांक-19.08.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत हबुसा मोड़ स्थित रिंग रोड अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया…

प्रयागराज :थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-19.08.2026 को मा0 न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र सम्बन्धित केश नं0-200042/2017 धारा-302 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त सुनील कुमार दुबे पुत्र पूरन दुबे निवासी ग्राम औरा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया…

फर्रुखाबाद:बाढ़ राहत की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, 52 बाढ़ चौकियां और 24 शरणालय सक्रिय

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2026 जनपद में गंगा और रामगंगा नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं नोडल अधिकारी बाढ़ राहत ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा एवं खाद्य व्यवस्था के लिए सभी संबंधित विभागों को सक्रिय रखा गया है। गंगा-रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे 19 अगस्त 2026 को नरोरा बैराज से गंगा नदी में 1,15,137 क्यूसेक पानी पास हुआ।…

फर्रुखाबाद:संकेत राजकीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बुधवार को संकेत राजकीय विद्यालय, फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण किया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनके पाठ्यक्रम, विषयों से संबंधित ज्ञान तथा विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षा उपलब्ध कराई जाए और प्रत्येक बच्चे की शैक्षिक प्रगति पर विशेष…

फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने नाबालिग से संबंधित मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने नाबालिग से संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचना के दौरान प्रकाश में आए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज में दर्ज…

फर्रुखाबाद:गैंगस्टर एक्ट में दोषसिद्ध अभियुक्त को 5 वर्ष का कठोर कारावास, 10 हजार रुपये जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2026 अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रभावी पैरवी अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषसिद्ध करते हुए पांच वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला कोतवाली फतेहगढ़ से संबंधित मु0अ0सं0-244/2004 एवं वाद संख्या 174/2004 का है। इसमें अभियुक्त महेश पुत्र रैवारी कंजड़ निवासी कालोनी कला, कोतवाली फतेहगढ़ के विरुद्ध…

फर्रुखाबाद:किसान दिवस में फार्मर रजिस्ट्री, मृदा स्वास्थ्य और आलू किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2026 विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में कृषि, राजस्व, पशुपालन, सिंचाई, विद्युत, सहकारिता, मत्स्य, मंडी, खाद्य एवं रसद, गन्ना, नलकूप, बैंकिंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ किसानों ने प्रतिभाग किया। किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। बैठक की शुरुआत उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र ने किसानों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए की। उन्होंने बताया कि जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य लगातार प्रगति…

Delete होने के बाद भी पढ़ सकते हैं WhatsApp मैसेज

आज हम आपको व्हाट्सएप पर डिलीट किए जाने के बाद भी मैसेज को भी पढ़ने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में एक थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप आपके फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन को सेव करके रखता है। जैसे ही कोई आपको व्हाट्सएप पर मैसेज भेजेगा तो उसका नोटिफिकेशन भी इसमें सेव हो जाएगा। फिर मैसेज डिलीट होने के बाद भी उसे इस ऐप के जरिए पढ़ा जा सकेगा। ऐसे पढ़ें डिलीट हो चुके व्हाट्सएप मैसेज Google Play Store पर जाएं और…