लखनऊ:सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के वंशजों में सरकार के प्रति आक्रोश-अरविंद कुशवाहा 

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2026 सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य केयर फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित पत्रकार वार्ता में अरविंद कुमार कुशवाहा एडवोकेट ने बताया कल्याण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री के आदेश पर 2001 मे चन्द्रगुप्त मौर्य की 9 फीट ऊंची प्रतिमा सरकार के बजट से मूर्ति कार के यहां बनवाई गयी थी जो आज 26 वर्ष से वर्तमान सरकार की उपेक्षा के कारण पार्क चिन्हित न होने पर प्रतिमा स्थापित नहीं हो पा रही है

श्री कुशवाहा ने कहा सरकार बनाने मे अहम भूमिका समाज की होने के बाद भी भाजपा से जुड़े समाज के राज्यसभा सांसद, सांसद, विधायक, विधानपरिषद सदस्य, उपमुख्यमंत्री, मंत्री जैसे नेताओं के मुंह पर ताला लगा हे यह लोग मुख्यमंत्री से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं परन्तु अब समाज चुप नहीं बैठेगा अगर 2027 के पूर्व मुख्यमंत्री ने सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा लखनऊ में नहीं लगाई तो 14 प्रतिशत कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी भाजपा की सरकार पलटने के लिए एक जूट हो गया है 

लल्ला मौर्य एडवोकेट महासचिव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा 22 अगस्त को गांधी भवन लखनऊ में आयोजित प्रांत 11बजे स्नेह मिलन समारोह एव प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जसवंत सिंह सैनी राज्य मंत्री की उपस्थिति में सरकार के विरुद्ध  सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा लखनऊ में किसी पार्क में स्थापित नही हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहने का आह्वाहन करेगा।

Leave a Comment