जौनपुर: बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर मां बेटी की दर्दनाक मौत ।

शाहगंज(जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र शाहगंज के राजापुर सहावै गांव में बुधवार को दोपहर कच्चे रिहायशी मकान की दीवार भर-भराकर कर गिर गई मलबे में दबने से मां बेटी की मौत हो गई । जबकि दूसरी बेटी ने भाग कर अपनी जान बचा ली। गांव निवासी बिंदु राजभर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं बुधवार दोपहर वह घर के बाहर बैठे थे। उनकी पत्नी ज्ञानती देवी और दोनों बेटियां दीवार के पास बैठी थी। सुबह हुई बारिशके कारण मिट्टी दरक रही थी । अचानक दीवार भर भरा कर गिर गई । जिसके चपेट में आने से ज्ञानती देवी ४६ और उसकी १२ वर्षीय बेटी अंबिका मलबे में दब गई। अंबिका गांवस्थित विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा थी। दीवार गिरने के समय अंबिका की बहन कोमल भी पास में मौजूद थी । लेकिन वह भाग कर बच गई । हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मालवा हटाकर मां बेटी को बाहर निकाला। और राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत्य घोषित कर दिया । हादसे में मडहे में बंधी एक बकरी की भी मौत हो गई ।

Leave a Comment