– लाखों छात्र 1 सितंबर का कर रहे थे इंतजार, –– 32,388 पदों पर होनी थी भर्ती पटना से द दस्तक 24 की रिपोर्ट बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा यानी TRE-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी है। जिससे अध्यापक अभ्यार्थियों में काफी निराशा हुई है। स्मरणीय है कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होनी थी। आयोग की ओर से परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना में…
Category: गया
शिशुपाल कुशवाहा बने शोषित समाज दल गया के अध्यक्ष
शोषित समाज दल का हुआ गया में गठन गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा गया, 30 अगस्त। शोषित समाज दल गया का आज गठन किया गया जिसमें शिशुपाल कुमार कुशवाहा को गया जिला का अध्यक्ष चुना गया।जबकि विद्या भूषण कुमार उर्फ सेनापति को जिला मंत्री चुना गया।शोसद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज शोषित समाज दल का पुनर्गठन करने हेतु सीता कुंड स्थित मास्टर एकेडमी में राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें दल के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।बैठक में दल के…
गया:मगध विश्वविद्यालय मे मांगों को लेकर छात्रों का धरना
गया से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं छात्रहित की मांगों को लेकर छात्र जदयू के अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा के नेतृत्व में एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया गया। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से मांग की गई कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रहित में सभी समस्याओं का शीघ्र एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करे। प्रदर्शन के दौरान निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी गईं— 1. PhD PAT 2022-23 सत्र के विद्यार्थियों…
गया: डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के भवन के लिए निरीक्षण
वजीरगंज में ही डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का संचालन हेतु भवन का हुआ निरीक्षण गया से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, वजीरगंज को नवादा स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव के बीच विद्यालय का संचालन वजीरगंज में ही जारी रखने की दिशा में पहल तेज हो गई है। सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार मांझी एवं हम (से.) के जिला महासचिव विकास कुमार पासवान ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात कर वजीरगंज में ही विद्यालय संचालित करने की मांग को लेकर लिखित आवेदन दिया था। केंद्रीय…
गया:वजीरगंज में हुआ सहयोग शिविर
घुरियामा पंचायत के मुंदीपुर में लगा सहयोग शिविर, 83 में 67 आवेदनों का हुआ निपटारागया से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घुरियामा के मुंदीपुर गांव में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने की। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुनने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं एवं प्रशासन से जुड़े मामलों के समाधान का प्रयास किया गया।सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें…
गया:विश्व फोटोग्राफी दिवस पर मीडियाकर्मियों ने काटा केक
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर वज़ीरगंज के फोटोग्राफरों और मीडिया कर्मियों ने काटा केक-दीपक फोटोग्राफी स्टूडियो में सम्मान समारोह, फोटोग्राफी की महत्ता पर हुई चर्चा गया से उपेन्द्र पथिक द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बुधवार को वज़ीरगंज के फोटोग्राफर एवं मीडिया कर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ केक काटा और फोटोग्राफी पर विशेष चर्चा का आयोजन किया।यह आयोजन पुनावां स्थित दीपक फोटोग्राफी स्टूडियो में दीपक कुमारके नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी फोटोग्राफरों और पत्रकारों ने एक साथ केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। इस दौरान फोटोग्राफी की महत्ता, इतिहास…
गया:नव विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला
रिपोर्ट: विनोद विरोधी गया। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का पेड़ से लटका हुआ शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा गांव का है। पुलिस ने मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा गांव के सोनारिक मांझी की पुत्री पुतुल कुमारी के रूप में हुई है।ग्रामीणों…
गया को बिहार का दूसरा राजधानी बनाये जाने को कॉंग्रेस ने की मांग
रिपोर्ट: विनोद विरोधी गया।बिहार राज्य से झारखंड के विभाजन के उपरांत पूर्व के एकीकृत बिहार के दूसरी राजधानी रांची के तर्ज़ पर गया को सूबे का दूसरा राजधानी बनाने की मांग कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सरकार से की है।मांग करने वालों में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, रूपेश चौधरी, अशोक राम, मुन्ना मांझी आदि ने कहा कि बिहार की दूसरी राजधानी बनने…
गया: स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण संपन्न
पतेड़ मंगरावां स्कूल में भारत स्काउट एंड गाइड का 5 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न-भिण्डस टीओपी प्रभारी ने बच्चों को अनुशासन और सेवा भावना के दिए गुर गया से उपेन्द्र पथिक द्वारा वज़ीरगंज प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतेड़ मंगरावां में आयोजित स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समारोहपूर्वक समापन हुआ।समापन समारोह में वज़ीरगंज थाना के भिण्डस टीओपी प्रभारी अपनी टीम के साथ शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को स्काउट एंड गाइड के उद्देश्य, अनुशासन, सेवा भावना, आपदा के समय सहायता, नेतृत्व क्षमता तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी…
गया:प्रधानाध्यापक को गाली और धमकी , केस दर्ज
प्रधानाध्यापक को फोन पर जातिसूचक गाली और जान मारने की धमकी, केस दर्ज-नाइट गार्ड हटाने को लेकर हुआ विवाद, 15 अगस्त को घर पहुंचकर भी दी धमकी गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारावजीरगंज थाना अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुगाईन के प्रधानाध्यापक बीरेंद्र चौधरी को फोन पर गाली-गलौज और जान मारने की धमकी देने के आरोप में वज़ीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिरेंद्र चौधरी द्वारा दिए गए आवेदन और ऑडियो कॉल के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।आवेदन…
गया:वजीरगंज में कृषि मंत्री ने किया डिजिटल क्रॉप सर्वे का शुभारंभ
वज़ीरगंज में डिजिटल क्रॉप सर्वे का शुभारंभ, कृषि मंत्री ने धान के खेत में किया सर्वे -पिपरा गांव में मंत्री विजय सिन्हा ने की शुरुआत, 30 सितंबर तक पूरा होगा लक्ष्य गया से उपेन्द्र पथिक द्वारा कृषि विभाग की महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल क्रॉप सर्वे का शुभारंभ शनिवार को वज़ीरगंज प्रखंड की पूरा पंचायत के पिपरा गांव में हुआ। गया जिला के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसान मुन्ना यादव के धान के खेत में पहुंचकर स्वयं फसल का सर्वे कर इस प्रक्रिया की…
गया:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संविधान व अर्जक संघ की प्रस्तावना का लिया गया संकल्प
गया। स्वाधीनता दिवस के 80वीं वर्षगांठ पर विज्ञान व संविधान पर आधारित मानववादी संगठन अर्जक संघ ने जिला कार्यालय खिरियावां में संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद राय के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा झंडे की सलामी दी गई। झंडोतोलन के पश्चात संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह(अधिवक्ता) ने आगंतुकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना तथा अर्जक संघ की प्रस्तावना का संकल्प कराया। वहीं इस अवसर पर मौजूद अर्जक संघ सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीयसंयोजक उपेंद्र पथिक ने अर्जक संघ के नीति रीति के पालन करने पर बल दिया। झंडोतोलन…
गया/बिहार: बाराचट्टी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।
गया। स्वतंत्रता दिवस के आगमन पर जिले के बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाराचट्टी के बीडीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्कूली बच्चे, मुखिया, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राज्य संपोषित उच्च विद्यालय बाराचट्टी समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर यात्रा में शामिल…
क्या आत्मा होती है ?
क्या आत्मा होती है ? यदि हां तो- आत्मा शरीर के कौन से हिस्से में रहती है और यदि नहीं ,तो ऐसा क्या है जिसके निकल जाने पर इंसान या किसी जीव की मृत्यु हो जाती है ?ऐसे न जाने कितने ही सवाल हमारे मन में आते हैं , जिनका जवाब हमारे पास नहीं होता. हमारे शरीर या किसी भी जीव जंतुओं में आत्मा नाम की कोई चीज नहीं होती, जिसे हम आत्मा कहते हैं वह एक चेतना है या ऊर्जा का संचार तंत्र है जो हमारे शरीर में निरंतर…
गया: अर्जक संघ ने कराया अंतरजातीय शादी, उपेन्द्र पथिक ने वर वधु को कराया विवाह का शपथ
गया: जिला के वजीरगंज प्रखंड स्थित ओरैल निवासी सीताराम प्रसाद और रामप्यारी देवी के बड़े पुत्र राहुल कुमार की शादी बीती रात्रि गयाजी के घुघरीटांड स्थित एक मैरेज हॉल में शेरघाटी के नवादा निवासी विजय सिंह और नीलम देवी की पुत्री रिंकी कुमारी के साथ अर्जक पद्धति से सम्पन्न हुई। वर-वधु को विवाह का प्रतिज्ञापन अर्जक संघ सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र पथिक ने कराया। विवाहोपरांत वर वधु को विवाह प्रतिज्ञापन की एक एक प्रति दोनों वर वधु को दिया गया। जिसमें वर वधु के अलावा विवाह प्रतिज्ञापन…
गया: शीष मणि कुमार ‘भंते जी’ के समर्थन में सम्यक पार्टी का जन सम्पर्क जारी
गया टाउन विधानसभा क्षेत्र संख्या 230 के उम्मीदवार शीष मणि कुमार ‘भंते जी’ के समर्थन में सम्यक पार्टी का प्रचार अभियान जारी है। इस क्रम में बुधवार को राष्ट्रीय महासचिव के. के. मौर्य के नेतृत्व में और वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र गुप्ता उर्फ राजन के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जन सम्पर्क किया गया। जन सम्पर्क के दौरान उम्मीदवार शीष मणि कुमार ‘भंते जी’, राष्ट्रीय महासचिव के. के. मौर्य, बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, गया के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष चन्द्र बोस, बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)…
गया में प्रतिभाओं को खोजने का प्रयास
दर्शक युवा प्रतिभाओं की पहचान के लिए आज सुबह 8 बजे और अंतिम शाम 3 बजे से पॉलिटेक्निक मैदान केंदुई गया में सत्रह वर्ष से कम आयु के लड़कों के बीच शानदार वॉलीबॉल मैच देखें। आयोजन समिति श्री आर के सिन्हा पूर्व सहायक निदेशक आईबी गृह मंत्रालय दिल्ली बोधिसत्व फाउंडेशन बिनय श्रीवास्तव शारीरिक शिक्षक फुटबॉल प्रेमी, गौतम बुद्ध फुटबॉल अकादमी, आनंद फुटबॉल क्लब आईटीआई मैदान तो युवाओं की टीम का लाइव गवाह बनें केंद्रीय विद्यालय 2, डीएवी बॉयज अकादमी, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, परैया हाई स्कूल, किलकारी फाउंडेशन स्कूल।
जब बांकेबाजार गया में अर्जक पद्धत्ति से विवाह हुआ सम्पन्न : प्रवीण कुमार
श्रृष्टि कायम रहे,इस तहत वैदिक युग से ही विवाह का प्रचलन है।वेदों में विवाह के कई प्रकार का उल्लेख मिलता है,लेकिन हमारे समाज में जो विवाह पद्धति अपनाई गई वह थी सनातनी विवाह पद्धति,जो पूर्णतया मनुस्मृति पर आधारित थी। वेदों में चार वर्णों का उल्लेख मिलता है।ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शुद्र। ब्राह्मण का उत्पत्ति ब्रह्मा के मुख से, क्षत्रिय की उत्पत्ति ब्रह्मा की छाती से, वैश्य की उत्पत्ति ब्रह्मा की नाभि से और शुद्र का जन्म ब्रह्मा के पैरों से हुआ है।यह मनुस्मृति में भी वर्णन है। ब्राह्मण की पैदाइश…
