प्रयागराज : थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुकदमें से सम्बन्धित पीड़िता/ अपहृता सकुशल बरामद

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायइनायत पर पंजीकृत मु0अ0सं0-210/2026 धारा-87/137(2) से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल कुमार बिन्द पुत्र सुभाष कुमार बिन्द निवासी ग्राम सरपतीपुर थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा दिनांक-19.08.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत हबुसा मोड़ स्थित रिंग रोड अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया । पीड़िता के बयान एवं साक्ष्य संकल्न के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-64 भा0न्या0सं0 व 5(J)(2)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त विशाल कुमार बिन्द उपरोक्त द्वारा वादी मुकदमा की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना सरायइनायत पर मु0अ0सं0-210/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
विशाल कुमार बिन्द पुत्र सुभाष कुमार बिन्द निवासी ग्राम सरपतीपुर थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-210/2026 धारा-87/137(2) व बढ़ोत्तरी धारा-64 भा0न्या0सं0 व 5(J)(2)/6 पॉक्सो एक्ट थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 जगदीश यादव, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. रि0का0 विनोद कुमार, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment