फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2026 जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने तीन क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में बदलाव किया है। कायमगंज, अमृतपुर और मोहम्मदाबाद के क्षेत्राधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए फेरबदल के तहत सीओ कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी को अब अमृतपुर सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सीओ अमृतपुर आलोक कुमार सिंह को स्थानांतरित कर मोहम्मदाबाद सर्किल का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।
इसी क्रम में सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा को कायमगंज सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तीनों क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में किए गए इस बदलाव से जिले के पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण फेरबदल हुआ है। अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित सर्किलों में पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है।
