फर्रुखाबाद:अंकुर श्रीवास्तव को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को देना था ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के फर्रुखाबाद आगमन पर व्यापारिक समस्याओ के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी को आज एक ज्ञापन दिया जाना था इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा कल रात्रि से ही हॉउस अरेस्ट किया गया है हम जन समस्याओ व व्यापारिक समस्याओ को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौप जनसमस्या से माननीय मुख्यमंत्री जी को अबगत कराना चाहते थे इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा हॉउस अरेस्ट किया गया है हम अपनी मांगो को अब अपने लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन के तरिके से रखेंगे

फर्रुखाबाद:राजपूताना पैलेस में विश्व हिंदू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2026 विश्व हिंदू परिषद फर्रुखाबाद के तत्वावधान में बुधवार, 2 सितंबर 2026 को बढ़पुर स्थित राजपूताना पैलेस में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी, प्रांत कार्य अध्यक्ष उमेश पालीवाल जी, विभाग संगठन मंत्री रिषभ जी, वीरेंद्र सिंह राठौर जी, जिला कार्य अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह जी, जिला सह मंत्री अनुज जी एवं प्रवीण…

फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री के  दौरे को लेकर डीआईजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2026  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल, रूट डायवर्जन सहित विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईजी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न रहने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड से…

फर्रुखाबाद:यूपी आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ का सीधा प्रसारण, जिले में 350 आउटसोर्स कर्मचारियों ने सुना मुख्यमंत्री का संबोधन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों और उनकी सेवाओं के डिजिटल एकीकरण की दिशा में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ किया गया। 2 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में निगम के लोगो का अनावरण एवं वेबसाइट पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया, जिसका सीधा प्रसारण फर्रुखाबाद में भी किया गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील कुमार शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष…

फर्रुखाबाद:किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना और भूख हड़ताल जारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2026 ग्राम पंचायत रामपुर डफरपुर, विकासखंड बढ़पुर में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) के जिलाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन जारी है। किसान संगठन के अनुसार, 8 अगस्त 2026 से ग्राम पंचायत सचिवालय में धरना दिया जा रहा है, जबकि 17 अगस्त से भूख हड़ताल भी शुरू की गई है। किसानों का कहना है कि पिछले दो दिनों में विकासखंड अधिकारी, नायब तहसीलदार, उपजिलाधिकारी सदर तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित…

फर्रुखाबाद:ललई सिंह यादव की जयंती पर श्रद्धा से याद किया, जातिगत जनगणना और बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2026 पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं चन्द्राणा सेना के संयुक्त तत्वावधान में महान समाजवादी चिंतक एवं बहुजन नायक ललई सिंह यादव की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक संघर्ष, विचारों और बहुजन समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जयंती कार्यक्रम के अवसर पर कचहरी परिसर में जातिगत जनगणना कराने तथा ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपा…

फर्रुखाबाद:नशे से दूर रहें किसान, एकजुट होकर संघर्ष को दें मजबूती- अजय कटियार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2026  मोहम्मदाबाद ब्लॉक के ग्राम सभा बराकेशव में चकबंदी विभाग द्वारा किसानों और महिलाओं पर कथित फर्जी मुकदमों के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बुधवार को दसवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों और महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी मौजूद रहे। किसान नेताओं ने आंदोलन को मजबूती देने के लिए जिलेभर के किसानों से एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि…

फर्रुखाबाद:बाढ़ प्रभावित राजेपुर में होम्योपैथिक चिकित्सालय ने किया 180 मरीजों का उपचार, पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2026  जनपद के बाढ़ प्रभावित राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय (AAAM) कढ़हर में बुधवार को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सालय परिसर में कुल 180 रोगियों का होम्योपैथिक उपचार प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। सितंबर माह में संचालित पोषण माह अभियान के अंतर्गत चिकित्सालय परिसर में आयोजित जागरूकता शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने उपस्थित रोगियों, उनके परिजनों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, रमला राठौर ने की रूपेश गुप्ता के नेतृत्व की सराहना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2026  नेकपुर में बूथ अध्यक्ष गुरजीत कटियार के आवास पर भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की। रमला राठौर ने कहा कि रूपेश गुप्ता के मार्गदर्शन और अनुभव…

फर्रुखाबाद में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी और एक बाल अपचारी गिरफ्तार; भारी मात्रा में जेवरात बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2026 शहर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने घर में घुसकर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी किए गए सोने-चांदी जैसे दिखने वाले आभूषण, मोती के हार, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 31 अगस्त को दर्ज हुआ था मुकदमा पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को साहबगंज निवासी राजेश भान साध…

फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के माल समेत चार आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2026  कमालगंज थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पीली और सफेद धातु के आभूषणों के साथ 3,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को शास्त्री नगर, कस्बा एवं थाना कमालगंज निवासी श्रीमती प्रीती पत्नी सुधीश कुमार ने अपने घर में चोरी होने के संबंध में थाना कमालगंज में तहरीर दी…

फर्रुखाबाद:भाजपा जिला मुख्यालय पर संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ समिति एवं शक्ति केंद्र संयोजक सत्यापन को लेकर बनी रणनीति

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितंबर 2026 आज मंगलवार को आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रवासियों, मंडल प्रभारियों, जिला संयोजक, सह-संयोजक, मंडल संयोजक, सह-संयोजक एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल में शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ कमेटियों का सत्यापन किया जाना है। 3 एवं 4 सितंबर…

फर्रुखाबाद:जमीन के विवाद में पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कड़ा और ईंटें बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितंबर 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने जमीन के विवाद में अपने पिता की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हत्या के आलाकत्ल भी बरामद किए हैं। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध…

फर्रुखाबाद:किसान एकता से ही अधिकारों की रक्षा संभव, एकजुट होकर संघर्ष करें किसान-अजय कटियार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितंबर 2026  ग्राम सभा बराकेशव में चकबंदी प्रक्रिया और किसानों पर दर्ज मुकदमों समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। संगठन के अनुसार रात के समय भी महिलाएं और बच्चे धरना स्थल पर उपस्थित रहकर आंदोलन में सहभागिता कर रहे हैं। धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि यदि किसान एकजुट…

फर्रुखाबाद:दो बच्चों के बाद मोहम्दाबाद के रमन ने कराई पुरुष नसबंदी, जिले में अब तक पांच पुरुषों ने अपनाया परिवार नियोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितंबर 2026 परिवार को सीमित रखने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पुरुषों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। इसी सोच के साथ मोहम्दाबाद निवासी रमन ने डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में पुरुष नसबंदी कराई। इसके साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में जिले में पुरुष नसबंदी कराने वालों की संख्या पांच हो गई है। रमन ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं और अब वह परिवार को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। उन्होंने कहा कि बढ़ते परिवार के साथ खर्चे भी बढ़ते जाते…

बरेली/आंवला में सड़क हादसा, पूर्व चेयरमैन सहित तीन घायल, दो की हालत गंभीर, बरेली रेफर किया गया।

बरेली/आंवला। आंवला में सोमवार देर शाम बांके बिहारी पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में आंवला के पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घेवरा की गौटिया निवासी विमल अपने भतीजे सुमित के साथ बदायूं से मीरगंज की ओर वापस आ रहे थे।…

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 31 अगस्त 2026  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में प्रस्तावित आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था तक का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड, पार्किंग स्थल, कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन…

फर्रुखाबाद:अधिवर्षता आयु पूरी होने पर फतेहगढ़ पुलिस के तीन अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 31 अगस्त 2026 जनपद पुलिस में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले दो उपनिरीक्षक एवं एक संदेश वाहक सोमवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई। क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री आलोक सिंह ने सेवानिवृत्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके दीर्घ, समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा देना जिम्मेदारी और समर्पण…

फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कनविक्शन के तहत फतेहगढ़ पुलिस की प्रभावी पैरवी, 9 अभियुक्तों को कोर्ट से कड़ी सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 31 अगस्त 2026  श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण” के तहत फतेहगढ़ पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों सहित गंभीर आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी की जा रही है। इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को विभिन्न मामलों में न्यायालयों द्वारा कुल 9 अभियुक्तों को दोषसिद्ध करते हुए कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई। पुलिस के अनुसार संबंधित थाना प्रभारियों, मॉनीटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष, कोर्ट पैरोकार एवं कोर्ट मोहर्रिर द्वारा लगातार…

फर्रुखाबाद:हजारों ग्रामीणों ने लगाया प्रशासन पर अनदेखी का आरोप, पक्का नाला, स्वच्छ पेयजल और बाढ़ के स्थायी समाधान की मांग; 2 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2026 न्याय पंचायत रामपुर ढपरपुर के अंतर्गत आने वाले रामपुर ढपरपुर समेत आसपास के कई गांवों में जलभराव, गंदे पानी और कीचड़ की समस्या ने ग्रामीणों का जीवन मुश्किल कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से दूषित पानी और जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। समस्या के विरोध में ग्रामीण 8 अगस्त से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि 17 अगस्त से ग्राम प्रधान नरोत्तम सिंह राजपूत…