* मिश्रिख/सीतापुर। ग्राम रहीमाबाद एवं कड़ीनगर में बुधवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में पार्टी की नीतियों और आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के मिश्रिख विधानसभा प्रभारी सौरभ किशोर रहे। वरिष्ठ अतिथि एवं प्रदेश कोर कमेटी सदस्य डॉ. संतोष सिंह, मंडल प्रभारी श्रीकृष्ण जाटव, मिश्रिख विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती, विधानसभा उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, संतोष सिंह, विपिन सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभा को संबोधित करते हुए सौरभ किशोर ने लोगों से आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने आजाद समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा की जानकारी देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘केतली’ पर मतदान करने की अपील की।सभा में वक्ताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, मुस्लिम एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठानी चाहिए। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अवगत करता- श्यामलाल भारती विधानसभा अध्यक्ष मिश्रिखप्रेस नोट -अफरोज अली विधानसभा मीडिया प्रभारी मिश्रिख
सीतापुर:रहीमाबाद एवं कड़ीनगर में आजाद समाज पार्टी की नुक्कड़ सभा, भाईचारा और संगठन मजबूती का दिया संदेश
