भारत के लेफ्ट ऑर्म स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया। सुथार ने इस मैच की दोनों पारी मिलाकर 10 विकेट लिए। वह डेब्यू के बाद कम मैचों में टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। इतना ही नहीं सुथार 28 साल पूरा करने से पहले विदेशी धरती पर टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय हैं।
मानव सुथार का कीर्तिमान: कम मैचों में टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय
