सुनीता ने वापस ली तलाक की अर्जी, गोविंदा के मैनेजर बोले- घर की इज्जत बाजार में नहीं लानी चाहिए थी

सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक की याचिका वापस ले ली है। इस पूरे मामले पर अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने अमर उजाला से खास बातचीत में प्रतिक्रिया दी है। शशि सिन्हा ने सुनीता के इस फैसले का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सुनीता को परिवार की बात को इस तरह सार्वजनिक नहीं करना चाहिए था। शशि सिन्हा ने कहा, ‘हां, ये खबर बिल्कुल सही है। मैं इस बात का स्वागत करता हूं। देर से ही सही, कम से कम अब जागे तो। लेकिन इतनी बेइज्जती कराकर, घर की इज्जत बाजार में लाकर, रोड पर लाकर चारों तरफ खड़ा करके… ? ये तो शुरू में ही सोचकर चलना था ना कि हम क्या करने जा रहे हैं? फैमिली वाले लोगों के लिए कोई बात हो तो बैठकर सुलझाओ, घर में लड़ो-झगड़ो, फैसला करो, लेकिन कम से कम तमाशा मत बनाओ। घर में लफड़ा, झगड़ा और कन्फ्यूजन या कुछ भी हो, वह परिवार में होता है लेकिन तमाशा नहीं बनाना चाहिए।’

Leave a Comment