इलाहाबाद हाई कोर्ट के स्कूलों में हिजाब न पहनने के फैसले पर भड़के ओवैसी, बोले- ये इस्लाम पर हमला

नई दिल्ली: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बेरोजगारी और यूसीसी के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने मनुस्मृति को लेकर RSS से सवाल पूछा है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अमित शाह बोलते हैं कि हमने यूसीसी बना दिया, लेकिन नौकरी तो दो।’ ओवैसी ने दावा किया किया भारत में 11 करोड़ युवाओं के पास नौकरी नहीं है। इसके साथ ही AIMIM चीफ ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले पर भी आपत्ति जताई, जिसमें स्कूलों में हिजाब…

राजनाथ सिंह का तीन दिवसीय लखनऊ दौरा, खोलेंगे सौगातों का पिटारा

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह उत्तर प्रदेश की राजधानी को विकास की कई बड़ी सौगातें देंगे. इस दौरे का मुख्य मकसद लखनऊ में चल रही बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और जन-सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को नई रफ्तार देना है. राजनाथ सिंह का यह दौरा 28 अगस्त से 30 अगस्त के बीच होगा. इस दौरान वह लखनऊ में विकास की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

एशियन गेम्स 2026: भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल से करेगी आगाज

जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 28 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम को बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। वहीं, भारतीय महिला टीम 18 सितंबर को अपना पहला मुकाबला खेलेगी। दोनों ही वर्गों में भारत को स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। —एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को उनकी बेहतर आईसीसी रैंकिंग के चलते सीधे…

ICC Rankings: बुमराह का दबदबा हुआ खत्म! टेस्ट में कौन बना नंबर-1 गेंदबाज?

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहली बार नंबर-1 स्थान हासिल करते हुए जसप्रीत बुमराह को दूसरे पायदान पर धकेल दिया। बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट के प्रदर्शन का स्टार्क को बड़ा फायदा मिला। वहीं ऋषभ पंत छह पायदान ऊपर चढ़कर बल्लेबाजी में संयुक्त सातवें स्थान पर पहुंच गए।

क्या विज्ञापन के नोटिस पर चुप्पी साधे बैठे हैं शाहरुख-टाइगर और अजय?

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे का कहना है कि विज्ञापन मामले में भेजे गए नोटिस का शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन ने अब तक जवाब नहीं दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तुकाराम ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र FDA को अभी तक उन तीनों बॉलीवुड अभिनेताओं से कोई जवाब नहीं मिला है, जिन्हें एक विज्ञापन को लेकर नोटिस भेजा गया था। मुंबई प्रेस क्लब के ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में बोलते हुए तुकाराम मुंढे ने कहा कि किसी प्रोडक्ट को प्रमोट करना…

नेपाल बाढ़: सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद हालात चिंताजनक हैं। इस प्राकृतिक आपदा में 95 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है और 500 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ के हालातों के बीच सोनू सूद ने नेपाल के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। कई अन्य सेलेब्स ने भी अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। जरूरतमंदों की मदद की बात हो, तो अभिनेता सोनू सूद हमेशा आगे रहते हैं। बाढ़ के हालातों का सामना कर रहे नेपाल के लिए…