नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद हालात चिंताजनक हैं। इस प्राकृतिक आपदा में 95 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है और 500 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ के हालातों के बीच सोनू सूद ने नेपाल के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। कई अन्य सेलेब्स ने भी अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं।
जरूरतमंदों की मदद की बात हो, तो अभिनेता सोनू सूद हमेशा आगे रहते हैं। बाढ़ के हालातों का सामना कर रहे नेपाल के लिए भी वे सपोर्ट में आए हैं। उन्होंने नेपाल के लोगों को हिम्मत देते हुए एक्स अकाउंट से पोस्ट साझा किया है।
सोनू सूद ने लिखा है, ‘नेपाल, तुम अकेले नहीं हो। हम आपके लिए खाना, रहने की जगह और फिर से सब कुछ बनाने में मदद करने का हौसला लेकर आ रहे हैं’।
