बरेली/जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़ी धूमधाम व शान-ओ-शौकत के साथ निकला।

बरेली/बिशारतगंज। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही धूमधाम और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया।

थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव भिंडोरा, मोहम्मदगंज और रूटिया में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। जुलूस में आशिकाने रसूल ने नबी की शान में नाते-शरीफ पढ़ीं और सरकार की आमद पर खुशी का इज़हार किया।

तीनों गांव के जुलूस अपने-अपने परंपरागत रास्तों से होते हुए मोहम्मदगंज पहुंचे, जहां से तीनों गांव का जुलूस एक साथ चकिया खेड़ा मज़ार पर पहुंचा। वहां सलातो-सलाम पेश कर दुआ की गई, जिसके बाद जुलूस अपने-अपने गांव को रवाना हुए।

इस दौरान गांव में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का *पुष्प वर्षा कर स्वागत किया* और लंगर का भी एहतमाम किया गया। पूरा माहौल नारे-ए-तकबीर और नारे-ए-रिसालत से गूंजता रहा

Leave a Comment