बरेली/आंवला – सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर हैवतपुर में आज हमारे आका हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.व.) की पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) की मुबारक खुशी में जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही अदब और उत्साह के साथ निकाला गया।
इस खास मौके पर पूरे गांव को खूबसूरत लाइटों और झालरों से सजाया गया था। जुलूस में गांव के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जुलूस के दौरान गांव की चारों मस्जिदों के सम्मानित इमाम साहिबान ने हजरत मोहम्मद (स.अ.व.) की मुबारक जिंदगी, उनके अखलाक और उनकी नूरानी शिक्षाओं पर रोशनी डाली।
जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हिदायत रसूल खान साहब ने गांव, प्रदेश और पूरे देश में शांति, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ फरमाई।
इस मुबारक मौके पर ग्राम प्रधान राफे खान जी ने सभी ग्रामवासियों और जायरीन को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद पेश की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह 1501वां मुबारक यौम-ए-पैदाइश मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जुलूस में शामिल होने वाले सभी जायरीन और मेहमानों की सहूलियत के लिए गांव में साफ-सफाई और अन्य सभी जरूरी इंतजाम विशेष रूप से किए गए हैं।
