बरेली/आंवला सेंटर पर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया, आध्यात्मिक वातावरण में भाई-बहनों ने लिया सहभागिता।

बरेली/आंवला – आंवला सेंटर पर बुधवार को रक्षाबंधन पर्व आध्यात्मिक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने भाग लिया।

इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित भाई-बहनों को रक्षा सूत्र बांधे और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम, भाईचारे, पवित्रता और सद्भावना का संदेश दिया गया।

बी.के. नीता बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि आत्मिक पवित्रता, शुभ संकल्प और परमात्म स्मृति का प्रतीक है।

नीता बहन ने सभी से अपने जीवन को बुराइयों और व्यसनों से बचाने तथा सकारात्मक एवं श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक उमंग, प्रेम और भाईचारे से भरा रहा।

इस कार्यक्रम में आलमपुर जाफराबाद की ब्लॉक प्रमुख आरती यादव, सियाराम, पंकज वर्मा, डॉ. विजय वर्मा, राकेश गौड़, घनश्याम वर्मा, ओम प्रकाश और अमित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सेवा केंद्र की व्यवस्थापिका दीपा बहन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment