भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान के साथ सोमवार को मानवीय व्यवहार किए जाने की अपील की। इससे पहले रविवार को कपिल सहित 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पिछले छह महीने में दूसरी बार पत्र लिख कर इमरान के उचित इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखने की अपील की थी। इस वर्ष फरवरी में सुनील गावस्कर समेत 14 पूर्व कप्तानों ने अदियाला जेल में इमरान के स्वास्थ्य को…
Day: August 25, 2026
ऋषभ पंत ने किस मामले में कप्तान गिल को पीछे छोड़ा?
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोमवार को टेस्ट रिकॉर्ड बुक में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंत ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही पंत कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़कर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का पोस्टर हुआ रिलीज
अरशद वारसी की अगली फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अरशद डबल रोल में नजर आएंगे। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म होगी जिसका पोस्टर सोमवार को जारी किया गया। फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ अरशद वारसी की अन्य कॉमेडी फिल्मों से कुछ अलग होगी। फिल्म की कहानी दो पुरुषों के जीवन पर आधारित होगी। जानें इसमें क्या खास होगा? इसमें अरशद के अलावा संजीदा शेख, विजय राज, पूजा चोपड़ा, बिजेंद्र काला और दिवंगत अतुल परचुरे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। फिल्म में जीवन और…
आंध्र प्रदेश सरकार के तत्कालीन मंत्री ने किया शराब ट्रांसपोर्टेशन घोटाला, सरकार को लगी 195 करोड़ की चपत
आंध्र प्रदेश सरकार में तत्कालीन मंत्री कारुमूरी वेंकटा नागेश्वर राव ने अपने बेटे कारुमूरी सुनील कुमार के साथ मिलकर शराब ट्रांसपोर्टेशन घोटाला किया। सरकारी खजाने को 195.33 करोड़ की चपत लगा दी गई। आरोपी मंत्री ने अपने राजनीतिक प्रभाव और शराब ट्रांसपोर्टेशन सिंडिकेट के सदस्यों – खासकर केसीरेड्डी राजा शेखर रेड्डी, तुकेकुला ईश्वर किरण कुमार रेड्डी और डोंटीरेड्डी वासुदेवा रेड्डी – के साथ करीबी संबंधों का फायदा उठाते हुए शराब ट्रांसपोर्टेशन के सब-कॉन्ट्रैक्ट के आवंटन पर काफी नियंत्रण रखा। इसके जरिए भारी गैर-कानूनी वित्तीय लाभ कमाया गया। ईडी ने सिविल…
सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता को राहत: BJP सांसद के निर्वाचन को दी थी चुनौती
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस उम्मीदवार हाफिज राशिद अहमद चौधरी की चुनाव याचिका बहाल कर दी। चौधरी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में असम की करीमगंज सीट से भाजपा के कृपानाथ मल्लाह के निर्वाचन को चुनौती दी थी। पीठ ने अपील स्वीकार करते हुए कहा, “हम चुनाव याचिका को हाईकोर्ट की फाइल में बहाल करते हैं, ताकि ऊपर बताए गए तरीके के अनुसार उस पर विचार किया जा सके।” न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने चौधरी की याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि उसे…
